Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडIndian Army Bharti : युवाओं के पास सुनहरा मौका; 22 अप्रैल...

Indian Army Bharti : युवाओं के पास सुनहरा मौका; 22 अप्रैल से ताइक्वांडो खिलाड़ियों की भर्ती

 dipr

रानीखेत: Indian Army Bharti  भारतीय सेना बाल्यावस्था से ही फौज में भर्ती होकर देशसेवा के साथ राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों में प्रतिनिधित्व के लिए अर्जुन तराशेगी। ताकि बच्चों में सेना व खेलों के प्रति रुझान बढ़ाया जा सके। कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर (केआरसी) की आर्मी ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी में भर्ती देशभर के बालक व किशोरों को 17 वर्ष छह माह की उम्र में उन्हें सेना में सैनिक बनने का भी अवसर देगी।

Congress : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए गोवा उम्मीदवारों का किया एलान

नरसिंह मैदान में भर्ती रैली 22 अप्रैल से शुरू

आफिसर कमांडिंग ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी (केआरसी) के अनुसार आत्मसुरक्षा से जुड़े खेल ताइक्वांडो में दक्ष देश के सभी राज्यों के बच्चों के चयन को नरसिंह मैदान में भर्ती रैली 22 अप्रैल से शुरू होगी। सभी अभ्यर्थियों को उस दिन प्रात: नौ से दस बजे तक मैदान में पहुंचना होगा। 25 अप्रैल तक चलने वाली भर्ती में हिस्सा लेने वाले बच्चों की उम्र इसी वर्ष 22 अप्रैल को आठ से 14 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। शैक्षिक योग्यता न्यूनतम 5वीं पास रखी गई है।

आफिसर कमांडिंग के अनुसार असाधारण प्रतिभशाली बच्चों को उम्र में छूट देकर अधिकतम आयुसीमा 16 वर्ष तय की गई है। अभ्यर्थियों के पास बीते दो वर्षों की खेल उपलब्धियां होनी चाहिए। इस योजना के तहत भोजन, आवास, शिक्षा, चिकित्सा व वार्षिक बीमा की सुविधाएं निश्शुल्क प्रदान की जाएंगी।

ये दस्तावेज लाने जरूरी

शैक्षिक, चरित्र, मूल निवास, जाति व जन्म प्रमाणपत्र के साथ आधार कार्ड, खेल संबंधी प्रमाणपत्र व पासपोर्ट आकार के 10 फोटो।

ये होगी शारीरिक मापदंड (Indian Army Bharti)

उम्र वर्ग ऊंचाई वजन

08 वर्ष 134 सेमी 29 किग्रा
09 वर्ष 139 सेमी 31 किग्रा
10 वर्ष 143 सेमी 34 किग्रा
11 वर्ष 150 सेमी 37 किग्रा
12 वर्ष 153 सेमी 40 किग्रा
13 वर्ष 155 सेमी 42 किग्रा
14 वर्ष 160 सेमी 47 किग्रा

 

Saharanpur : पीएम मोदी ने सहारनपुर में जनसभा को किया संबोधित; विपक्ष को लिया आड़े हाथ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments