Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयRojgar Mela : पीएम मोदी की युवाओं को बड़ी सौगात, रोजगार मेले...

Rojgar Mela : पीएम मोदी की युवाओं को बड़ी सौगात, रोजगार मेले में 71000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

 dipr

Rojgar Mela : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भर्ती अभियान ‘रोजगार मेला’ के तहत करीब 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर युवाओं को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित भी किया। इससे पहले पीएमओ ने बताया कि रोजगार सृजन को मुख्य प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता पूरी करने की दिशा में यह रोजगार मेला महत्वपूर्ण कदम है। यह युवाओं को राष्ट्र निर्माण और आत्म सशक्तीकरण में उनकी भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।

Pilibhit Encounter : तीन खालिस्तान समर्थक आतंकी मुठभेड़ में ढेर, दो AK-47 बरामद

रोजगार मेला देशभर में 40 जगहों पर आयोजित

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अक्तूबर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले में युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र बांटे थे। रोजगार मेला देशभर में 40 जगहों पर आयोजित किया गया था। इसमें राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय जैसे विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में भर्ती हुए लोग शामिल हुए थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा था, “इस उत्सवी माहौल में, आज इस पावन दिन पर, रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। मैं आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। भारत सरकार में देश के लाखों युवाओं को स्थायी सरकारी नौकरी देने का सिलसिला जारी है। भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में भी लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।”

देश भर में 45 जगह आयोजित किया गया

रोजगार मेला देश भर में 45 स्थानों पर आयोजित किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नियुक्त किया गया। इनमें गृह मंत्रालय, डाक विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय एवं वित्तीय सेवा शामिल हैं।

22 अक्तूबर 2022 को हुई थी शुरुआत

रोजगार मेले की शुरुआत 22 अक्तूबर 2022 को हुई थी। हाल में संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार ने बताया था कि रोजगार मेले के जरिए अब तक कई लाख युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है।

Dehradun News : दून आदर्श शहर की तरह होगा विकसित, सीएम ने किया करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments