Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयCongress : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए गोवा उम्मीदवारों का किया...

Congress : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए गोवा उम्मीदवारों का किया एलान

 dipr

Congress :  शनिवार को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। पार्टी ने उत्तर और दक्षिण गोवा के संसदीय क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। वहीं, मध्य प्रदेश के मुरैना, खंडवा और ग्वालियर और दादर एवं नगर हवेली (एसटी) के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की है।

Saharanpur : पीएम मोदी ने सहारनपुर में जनसभा को किया संबोधित; विपक्ष को लिया आड़े हाथ

फ्रांसिस्को सरदिन्हा का नाम कटा

इसके मुताबिक, रमाकांत खलप उत्तर गोवा से चुनावी मैदान में होंगे। वहीं दक्षिण गोवा से कैप्टन विरिआतो फर्नांडिस चुनाव लड़ेंगे। गोवा से मौजूदा कांग्रेस सांसद फ्रांसिस्को सरदिन्हा को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची से हटा दिया गया है।

इन लोगों पर खेला दांव

पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची में मध्य प्रदेश के मुरैना से सत्यपाल सिंह सिकारवर को, जबकि ग्वालियर से प्रवीन पाठक चुनावी मैदान में होंगे। वहीं, खंडवा से नरेंद्र पटेल को उम्मीदवार चुना गया। इसके अलावा दादर एवं नगर हवेली पर अजीत रामजीभाई महला पर पार्टी ने दांव खेला है।

अब तक 240 उम्मीदवारों के नामों का एलान

इससे पहले सोमवार यानी 1 अप्रैल को कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की थी। सूची के मुताबिक, अभय काशीनाथ पाटिल महाराष्ट्र के अकोला से और कादियाम काव्या वारंगल, तेलंगाना से चुनाव लड़ेंगे।

26 मार्च को कांग्रेस (Congress) ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी की थी। इसमें छत्तीसगढ़ की चार और तमिलनाडु की एक लोकसभा सीट के लिए उममीदवारों का एलान कर दिया गया था।

25 मार्च को कांग्रेस ने उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की थी। इसमें राजस्थान के लिए चार और तमिलनाडु के लिए एक उम्मीदवार का एलान किया गया था।

एक दिन पहले उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की गई थी। सूची में राजस्थान की दो लोकसभा सीट और महाराष्ट्र की एक लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों का एलान किया गया था।

23 मार्च को कांग्रेस की चौथी सूची जारी हुई थी। इसमें 45 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया था। कांग्रेस ने राजस्थान की नागौर सीट राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के लिए छोड़ी थी। इससे पहले 21 मार्च को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी, जिसमें 57 नामों को शामिल किया गया था।

Lok Sabha Election 2024 : JP नड्डा ने धर्मनगरी हरिद्वार में किया रोड शो

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments