Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयGhaziabad Road Show : गाजियाबाद में पीएम मोदी का रोड शो, समर्थकों...

Ghaziabad Road Show : गाजियाबाद में पीएम मोदी का रोड शो, समर्थकों में भारी उत्साह

 dipr

Ghaziabad Road Show : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का गाजियाबाद में रोड शो शुरू होने वाला है। यह रोड शो मालीवाड़ा से चौधरी मोड़ तक होगा। यह रोड शो 1400 मीटर लंबा रहेगा। पीएम मोदी के रोड शो के मद्देनजर आंबेडकर रोड पर बैरिकेडिंग के साथ ही पर्दा लगाया गया है। मालीवाड़ा चौराहे के पास कांग्रेस के मुख्य चुनाव कार्यालय के सामने भी पर्दा लगा दिया गया है।

Indian Army Bharti : युवाओं के पास सुनहरा मौका; 22 अप्रैल से ताइक्वांडो खिलाड़ियों की भर्ती

पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

एडीसीपी यातायात वीरेंद्र कुमार ने इस दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है। असुविधा की स्थिति में यातायात हेल्पलाइन नंबर- 9643322904, 01202986100, यातायात निरीक्षक मुख्यालय संतोष सिंह- 7007847097, यातायात निरीक्षक द्वितीय अजय कुमार- 9219005151 पर संपर्क कर सकते हैं।

6000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात (PM Ghaziabad Road Show)

पीएम की सुरक्षा में छह हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। रोड शो के रूट पर छतों पर भी ड्यूटी लगाई गई है। रैपिड एक्शन फोर्स और पीएसी के जवान भी तैनात कर दिए गए हैं।

गाजियाबाद में रोड शो के खास मायने हैं। यहां राजनगर एक्सटेंशन और क्रॉसिंग रिपब्लिक में पश्चिम यूपी के लगभग सभी जिलों के लोग रहते हैं। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में देश के दस से ज्यादा राज्यों के 10 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। पीएम के साथ सीएम योगी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी रहेंगे। सीएम 10 दिन के भीतर दूसरी बार आ रहे हैं। इससे पहले वह 29 मार्च को प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में आए थे।

Congress : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए गोवा उम्मीदवारों का किया एलान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments