Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandक़ुदरत के क़हर से थर्राई थराली, देर रात मची तबाही, कई मकान...

क़ुदरत के क़हर से थर्राई थराली, देर रात मची तबाही, कई मकान क्षतिग्रस्त

 dipr

देहरादून/चमोली। उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला जारी है और इसके चलते पहाड़ों में आपदा का खतरा लगातार बढ़ रहा है। उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना को कुछ ही दिन बीते थे कि अब चमोली जिले के थराली तहसील क्षेत्र में देर रात बादल फटने की घटना सामने आई। अचानक आई इस आपदा से क्षेत्र में भारी तबाही मची है और कई मकानों के क्षतिग्रस्त होने की खबर है।चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जानकारी दी कि बादल फटने से काफी मात्रा में मलबा आया, जिससे एसडीएम आवास समेत कई मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। प्रभावित क्षेत्रों में हालात गंभीर बने हुए हैं।बाजार और घरों में घुसा मलउत्तराखंड में फिर बरपा बादल फटने का कहर: चमोली के थराली तहसील में देर रात मची तबाही, कई मकान क्षतिग्रस्त – एक लड़की की मौत, एक व्यक्ति लापताबाबीती रात तहसील थराली के अंतर्गत टुनरी गदेरे में पानी बढ़ने से हालात बिगड़ गए। चेपड़ो बाजार, कोटदीप बाजार और आसपास के क्षेत्रों में मलबे ने घरों और दुकानों में घुसपैठ कर दी। कई घरों में एक से दो फीट तक मलबा भर गया। वहीं, कुछ वाहन भी मलबे में दब गए।मलबे में दबी लड़की की मौत, एक व्यक्ति लापताराजस्व उपनिरीक्षक (रा.उ.नि.) थराली ने बताया कि ग्राम संगवाड़ा में एक मकान पर मलबा गिरने से एक लड़की दब गई थी। मौके पर पहुंची DDRF थराली की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर उसका शव बाहर निकाला। वहीं, ग्राम चेपड़ो से एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना है। प्रशासन और रेस्क्यू टीमें लगातार उसकी खोजबीन में जुटी हुई हैं।रिलीफ सेंटर बनाए गएआपदा की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। प्रभावित लोगों की मदद के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कुलसारी और शहीद भवानीदत्त इंटर कॉलेज चेपड़ो को रिलीफ सेंटर बनाया गया है। यहां आपदा प्रभावित लोगों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई है।प्रशासन और रेस्क्यू टीमें अलर्ट परडीएम संदीप तिवारी ने कहा कि प्रभावित इलाकों में लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है। SDRF, DDRF, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमों को राहत व बचाव कार्य में लगाया गया है। मलबे से भरे इलाकों की सफाई कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य जारी है।लगातार आपदाओं से चिंतित पहाड़गौरतलब है कि पिछले कुछ हफ्तों में उत्तराखंड के कई जिलों में बादल फटने और भूस्खलन की घटनाएं हो चुकी हैं। इस नई घटना से फिर से पहाड़ों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments