Headlines

जिला प्रशासन ने स्कूल भूमि पर बनी अवैध मजार को ध्वस्त किया

देहरादून। जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए अवैध निर्माण को गिरा दिया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवादा परिसर में बनाई गई अवैध मजार को आज प्रशासनिक टीम ने ध्वस्त कर दिया।

जिला प्रशासन को शिकायत मिली थी कि स्कूल परिसर की सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कर मजार बना दी गई है, जिससे बच्चों की पढ़ाई का माहौल प्रभावित हो रहा था। इस मामले में विभिन्न संगठनों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर जिला प्रशासन ने मजार के संरक्षकों को नोटिस जारी किया।

नियत प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह और उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से अवैध ढांचे को ध्वस्त कर दिया।

विद्यालय प्रशासन ने भी इस अवैध निर्माण की शिकायत जिला प्रशासन से की थी, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्यवाही की गई। इस कार्रवाई के दौरान नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार डोंगडियाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *