Thursday, October 22, 2026
Homeदेहरादूनसीडीओ ने कराया सरकारी टीकाकरण केंद्र में अपने डेढ़ माह के बेटे...

सीडीओ ने कराया सरकारी टीकाकरण केंद्र में अपने डेढ़ माह के बेटे का टीकाकरण

 dipr

देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी, अभिनव शाह ने जिला चिकित्सालय में बनाए गए राज्य के पहले सरकारी आधुनिक टीकाकरण केंद्र में अपने डेढ़ माह बेटे का टीकाकरण कराया है। इस दौरान उन्होंने पंजीकरण रजीस्टर का अवलोकन करते हुए प्रतिदिन वैक्सीनेशन की जानकारी प्राप्त की। मुख्य विकास अधिकारी ने अपने बेटे का टीकारण राज्य के प्रथम आधुनिक टीकाकरण केन्द्र में कराकर सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है, जिससे जनमानस को इस टीकाकरण केन्द्र की जानकारी मिलेगी अधिक से अधिक लोग इस केन्द्र से लाभान्वित होंगे।
जिले के इस आधुनिक टीकाकरण केन्द्र खुलने से जहां जनमानस को निजी चिकित्सालयों की तुलना में मुफ्त में टीकाकरण किया जाता है वहीं इसका समय कामकाजी अभिभावकों की सुविधा के अुनसार पूरे सप्ताह प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक है। ज्ञातब्य है कि जिले में स्थापित टीकाकरण केन्द्र आधुनिक एवं सुविधायुत्तQ बनाया गया है जिसमें अब उच्च स्तरीय अधिकारी सहित कामकाजी महिला, पुरूष तथा अन्य जन जो अपने बच्चों का टीकाकरण अब आधुनिक टीकाकरण केन्द्र में करा रहे हैं जिसमें प्रतिदिन 40—50 बच्चों टीकाकरण किया जा रहा है। कभी संख्या इससे अधिक रहती है।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि बच्चों का समय पर टीकाकरण करवाना उनकी सेहत और सुरक्षित भविष्य के लिए अनिवार्य है। आधुनिक टीकाकरण केंद्र का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना, उन्नत सुविधाओं से युत्तQ वातावरण में टीकाकरण सुनिश्चित करना और टीकाकरण कवरेज को शत—प्रतिशत तक पहुँचाना है।
उन्होने कहा कि जिलाधिकारी की पहल पर अपने जनपद में राज्य का यह पहला आधुनिक टीकाकरण केंद्र बनाया गया है जहां बच्चों के खेलने की भी सुविधा, निगरानी रूम है तथा यह केंद्र पूरे सप्ताह प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 तक खुला रहता है ताकि कामकाजी अभिभावक अपने बच्चों का अपनी सुविधा अनुसार समय पर टीकाकरण करा सकें।
मुख्य विकास अधिकारी ने आमजन से अपील की कि वे बिना किसी हिचकिचाहट के अपने बच्चों को निर्धारित समय पर टीकाकरण अवश्य कराएँ। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार और जिला प्रशासन द्वारा ऐसे केंद्रों की स्थापना लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments