Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandउत्तराखंड: हाईवे पर हाथी ने कार पर धावा बोला, बाल-बाल बचे लोग

उत्तराखंड: हाईवे पर हाथी ने कार पर धावा बोला, बाल-बाल बचे लोग

 dipr

उत्तराखंड में एकबार फिर हाईवे पर हाथी का तांडव नजर आया है। देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर शनिवार शाम को एक जंगली हाथी ने एक कार पर हमला कर दिया। इससे चीखपुकार मच गई। घटना लच्छीवाला टोल प्लाजा पर शाम को करीब 7:15 बजे हुई। हाथी ने कार पर हमला बोलकर उसे दबाने की कोशिश की। इस हमले में कार के शीशे टूट गए। अचानक हुए हाथी के हमले से कार में बैठे लोगों की चीख निकल गई। बाद में हाथी जंगल की ओर चला गया।

जानकारी के मुताबिक, देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर लच्छीवाला स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार शाम को करीब 7:15 पर एक हाथी ने उत्पात मचाया। हाथी ने सरेराह एक कार पर हमला कर दिया। हाथी के हमले के दौरान कुछ देर तक हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। हाथी के हमले में कार सवार लोग बाल-बाल बच गए।

बताया जाता है कि हाथी हाईवे पार कर रहा था। इस दौरान सड़क पर तेज गति से वाहन आवाजाही कर रहे थे। वाहनों की आवाजाही और शोर सुनकर हाथी भड़क गया और उसने एक वाहन को निशाना बनाया। हाथी ने अचानक एक कार को निशाना बना कर हमला बोल दिया। हालांकि, हमले के दौरान कार चालक ने वाहन की स्पीड बढ़ा दी और बाल-बाल बच निकल गया। हाथी के हमले से हाईवे पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

इसी दौरान एक कार, जिसमें चार यात्री सवार थे, उन्होंने हाथी के सामने से निकलने की कोशिश की. यह हरकत हाथी को नागवार गुजरी और वह अचानक आक्रामक हो उठा. उसने अपनी लंबी और मजबूत सूंड से कार को जोर का धक्का दिया, जिससे कार का पिछला शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया. कार में बैठे यात्री उस वक्त दहशत में आ गए और किसी अनहोनी की आशंका से कांप उठे
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments