Thursday, October 22, 2026
Homeदेहरादूनदून इंटरनेशनल स्कूल की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी की कोशिश, एसटीएफ ने...

दून इंटरनेशनल स्कूल की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी की कोशिश, एसटीएफ ने बरेली से तीन साइबर ठग दबोचे

 dipr

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने दून इंटरनेशनल स्कूल की मोबाइल एप हैक कर फर्जी एप के माध्यम से ठगी करने की कोशिश करने वाले तीन साइबर अपराधियों को बरेली से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को भ्रामक संदेश भेजकर 4,990 रुपये की राशि जमा करने के लिए उकसाया था।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद रिजवान (निवासी ग्राम मुल्लापुर, पोस्ट रिठौरा, बरेली), सुदामा दिवाकर (निवासी आरके पुरम, बरेली) और मोहम्मद फराज (निवासी बनखाना गुलाब नगर, बरेली) के रूप में हुई है।एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि अज्ञात साइबर ठगों ने दून इंटरनेशनल स्कूल की स्टूडेंट पोर्टल एप को हैक कर, उसकी नकल पर आधारित एक फर्जी एप तैयार किया। इसके बाद विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को एक आधिकारिक दिखने वाला संदेश भेजा गया, जिसमें “सक्षम रोबोटिक्स लैब” के नाम पर 4,990 रुपये जमा करने को कहा गया।शिकायत मिलने के बाद एसटीएफ की साइबर टीम ने तकनीकी जांच शुरू की। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बैंक खातों और मोबाइल नंबरों के सत्यापन के आधार पर आरोपियों का लोकेशन बरेली में ट्रेस किया गया, जहां से तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के अनुसार, यह पूरा संदेश और फर्जी एप इस तरह तैयार किए गए थे कि वे स्कूल के आधिकारिक एप और नोटिस की तरह प्रतीत हों, जिससे लोग आसानी से धोखे में आ जाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments