Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandभारतीय रेल – कन्फर्म रिटर्न टिकट पर मिलेगा 20% तक का डिस्काउंट

भारतीय रेल – कन्फर्म रिटर्न टिकट पर मिलेगा 20% तक का डिस्काउंट

 dipr

उत्तराखण्ड
10 अगस्त 2025
भारतीय रेल – कन्फर्म रिर्टन टिकट लेने पर 20 प्रतिशत की छूट
गोरखपुर/काशीपुर। भारतीय रेल भीड़ से बचने, परेशानी मुक्त बुकिंग सुनिश्चित करने के साथ-साथ यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयास कर रही है। त्योहारों के मौसम में भीड़भाड़ को कम करने और विशेष ट्रेनों सहित रेलगाड़ियों का दोनों तरफ से उपयोग सुनिश्चित करने के लिए रियायती किराए पर राउंड ट्रिप पैकेज योजना तैयार की गई है, जो प्रायोगिक आधार पर लागू की जा रही है। यह योजना उन यात्रियों पर लागू होगी जो नीचे दी गई निर्धारित अवधि के दौरान अपनी वापसी यात्रा भी चुनते हैं।

  •  इस योजना के तहत, समान यात्रियों के समूह के लिए आगे और वापसी दोनों यात्रा (राउंड ट्रिप) के लिए बुकिंग करने पर छूट लागू होगी। वापसी यात्रा का यात्री विवरण, आगे की यात्रा के समान होगा।
  •  अग्रिम आरक्षण अवधि तिथि 13 अक्टूबर 2025 के लिए बुकिंग प्रारंभ तिथि 14.08.2025 होगी। आगे की टिकट 13 अक्टूबर, 2025 और 26 अक्टूबर, 2025 के बीच ट्रेन प्रारंभ तिथि के लिए बुक की जाएगी और बाद में 17 नवंबर और 1 दिसंबर 2025 के बीच ट्रेन प्रारंभ तिथि के लिए कनेक्टिंग यात्रा सुविधा का उपयोग करके वापसी यात्रा टिकट बुक की जाएगी। वापसी यात्रा की बुकिंग के लिए अग्रिम आरक्षण अवधि लागू नहीं होगी।
  • उपरोक्त बुकिंग केवल दोनों दिशाओं के कन्फर्म टिकटों पर ही मान्य होगी।
  •  वापसी यात्रा के मूल किराए पर केवल 20 % की कुल छूट दी जाएगी।
  •  इस योजना के अंतर्गत बुकिंग आगे और वापसी दोनों यात्राओं के लिए समान श्रेणी और समान आरम्भ एवं गंतव्य स्टेशन के लिए होगी।
  • इस योजना के अंतर्गत बुक किए गए टिकटों के लिए किराया वापसी की अनुमति नहीं होगी।
  • उपर्युक्त योजना फ्लेक्सी किराया वाली ट्रेनों को छोड़कर सभी श्रेणियों और विशेष ट्रेनों (मांग पर ट्रेनें) सहित सभी रेलगाड़ियों में मान्य होगी।
  •  किसी भी यात्रा में इन टिकटों में कोई संशोधन नहीं किया जाएगा।
  •  रियायती किराए पर वापसी यात्रा बुकिंग के दौरान कोई अन्य छूट, रेल यात्रा कूपन, वाउचर आधारित बुकिंग, पास या पीटीओ आदि स्वीकार्य नहीं होंगे।
  • आगे और वापसी यात्रा के टिकट एक ही माध्यम से बुक किए जाने चाहिए।

इंटरनेट (ऑनलाइन) बुकिंग, या आरक्षण कार्यालयों में काउंटर बुकिंग के माध्यम से टिकट बुक किया जा सकेगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments