Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडForest Fire : बेकाबू हुई जंगल की आग; कुमाऊं में 24 घंटे...

Forest Fire : बेकाबू हुई जंगल की आग; कुमाऊं में 24 घंटे में 14 जगह आग का तांडव

 dipr

Forest Fire : उत्तराखंड के जंगलों में कई दिन से आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं। अब तक कई हेक्टेयर जंगल जल गए, लेकिन वन विभाग को पिरूल उठाने की याद अब आई है। जंगलों में 120 टन पिरूल उठाने की योजना बनाई गई है। वहीं, 24 घंटे में कुमाऊं में 14 जगह आग लगी हैं।

Haridwar Viral Video : हरिद्वार में युवक-युवती ने बनाई अश्लील रील, भड़के श्रद्धालु

बीते चौबीस घंटे में कुमाऊं मंडल में वनाग्नि की 14 घटनाओं में 21.47 हेक्टेयर जंगल जलकर राख हो गया है। मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन कार्यालय से जारी वनाग्नि बुलेटिन के मुताबिक, कुमाऊं मंडल में बीते 24 घंटे में आरक्षित वन क्षेत्र और सिविल वन क्षेत्र में वनाग्नि की सात-सात घटनाएं हुई हैं।

वहीं दूसरी ओर पहली नवंबर से अब तक कुमाऊं में वनाग्नि की कुल 394 घटनाएं हुई हैं जिनमें 527 हेक्टेयर जंगल जला है। बताया गया कि अब तक राज्य में 315 वन अपराध (वनाग्नि) के मामले दर्ज हुए हैं जिसमें 267 अज्ञात और 48 ज्ञात हैं। अब तक 52 लोगों को इन मामलों में नामजद किया जा चुका है।

Rupali Ganguly : रूपाली गांगुली ने थामा BJP का हाथ; PM को लेकर कही ये बात

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments