Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयRupali Ganguly : रूपाली गांगुली ने थामा BJP का हाथ; PM को...

Rupali Ganguly : रूपाली गांगुली ने थामा BJP का हाथ; PM को लेकर कही ये बात

 dipr

नई दिल्ली। Rupali Ganguly :  रूपाली गांगुली टेलीविजन का एक जाना-माना चेहरा हैं। राजन शाही के निर्देशन में बना उनका शो ‘अनुपमा’ पिछले कई सालों से टीवी पर नंबर 1 बना हुआ है। अपने इस किरदार से उन्होंने हमेशा आम आदमी को एक कनेक्टिविटी महसूस करवाई है। रूपाली गांगुली ने राजनीति की दुनिया में कदम रख दिया है। BJP के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की है।

Delhi Bomb Threat : दिल्ली एनसीआर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

इन सबको मुझपर एक दिन गर्व हो- रूपाली गांगुली

पाली गांगुली ने कहा, “एक नागरिक के नाते ही सही, हम सबको इसमें सहभागी होना चाहिए। महाकाल और माता रानी का आशीर्वाद है कि मैं अपनी कला के माध्यम से कई सारे लोगों से मिलती हूं। जब मैं विकास का ये महायज्ञ देखती हूं तो मुझे लगता है कि मैं भी इसमें सहभागी बनूं। मुझे विनोद तावड़े जी का मार्गदर्शन मिला और मैं यहां पर आ गयी हूं कि मैं किसी तरह से मोदी जी के बताए रास्ते पर चलूं और किसी तरह से देश सेवा करूं। अमित शाह जी के नेतृत्व में आगे बढूं और जिन्होंने मुझे आज शामिल किया है भाजपा में उन सबको मुझपर गर्व हो। आज मुझे आप सबका आशीर्वाद और साथ चाहिए कि मैं जो भी करूं सही करूं और अच्छा करूं, गलत करूं तो आप सब मुझको बताइएगा”।

अनुपमा एक्ट्रेस रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का राजनीतिक सफर किस तरह का होगा, ये तो आगे आने वाले समय में पता चलेगा, लेकिन हिंदी फिल्मों और टीवी में उनकी पारी काफी अच्छी रही है। रूपाली गांगुली ने साल 1985 में अनिल कपूर के अपोजिट फिल्म ‘साहेब’ से कदम रखा था।

इसके बाद उन्होंने फिल्म मेरा यार मेरा दुश्मन, दो आंखें बारह हाथ, जैसी फिल्मों में काम किया था। रूपाली ने फिल्म ‘अंगारा’ में मिथुन चक्रवर्ती संग काम किया था। आपको बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती भी बीजेपी के सदस्य हैं।

टीवी की महारानी हैं ‘अनुपमा’

रूपाली गांगुली ने कई शोज किए, लेकिन उन्हें जो पहचान ‘अनुपमा’ ने दिलाई, वो कोई और नहीं दिला पाया। अनुपमा लोगों के पसंदीदा शोज में से एक है। 2020 में राजन शाही का ये शो ‘अनुपमा’ टीवी पर ऑनएयर हुआ था और तबसे अब तक ये शो टीआरपी में नंबर 1 बना हुआ है। इस शो ने रूपाली गांगुली को टेलीविजन की दुनिया की ‘महारानी’ बना दिया है।

Baba Ramdev pharmacy : पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के 14 प्रोडक्ट्स का लाइसेंस रद्द

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments