Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandHaridwar Viral Video : हरिद्वार में युवक-युवती ने बनाई अश्लील रील, भड़के...

Haridwar Viral Video : हरिद्वार में युवक-युवती ने बनाई अश्लील रील, भड़के श्रद्धालु

 dipr

हरिद्वार:  Haridwar Viral Video  धर्मनगरी हरिद्वार में हर की पौड़ी पर भगवा कपड़ों में आपत्तिजनक रील बनाना एक युवक और युवती को उस समय महंगा पड़ गया, जब मौके पर श्रद्धालुओं ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। हंगामा होता देख रील बनाने के चस्की युवक-युवती रफूचक्कर हो गए।

Rupali Ganguly : रूपाली गांगुली ने थामा BJP का हाथ; PM को लेकर कही ये बात

इस मामले एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि इस तरह के लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए, जो धार्मिक स्थलों की गरिमा और मर्यादा को भंग करने का काम करते हैं।

मालवीय घाट का मामला

वायरल वीडियो (Haridwar Viral Video) मालवीय घाट हरिद्वार का बताया जा रहा है। दरअसल, घाट पर जब श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा रहे थे, तब एक जोड़ा भगवा कपड़ों में अश्लील हरकत करते हुए रील बनाने में लगा था। धार्मिक स्थल पर शर्मनाक हरकत करता देख मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई।

मौजूद लोगों ने युवक युवती को खूब खरी-खोटी सुनाई। जिसके बाद दोनों वहां से खिसकते बने। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं तीर्थनगरी हरिद्वार के लोग ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं।

Delhi Bomb Threat : दिल्ली एनसीआर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments