Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडHaldwani ED Raids : हल्द्वानी में ननरूला के घर पर ED ने...

Haldwani ED Raids : हल्द्वानी में ननरूला के घर पर ED ने मारा छापा

 dipr

Haldwani ED Raids :  अमेरिका में प्रतिबंधित दवाइयों को बेचने और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सजा काट रहे बनमीत नरूला के तिकोनिया स्थित आवास में शुक्रवार को ईडी की टीम ने छापेमारी की।

Char dham : मुख्य सचिव ने की चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में बैठक

मिली जानकारी के अनुसार देहरादून पुलिस के साथ ईडी की टीम की 12 गाड़ियां सुबह पांच बजकर 45 मिनट पर तिकोनिया स्थित बनमीत नरूला के घर पहुंची। ईडी की छापेमारी से मोहल्ले में हड़कंप मच गया।

छापेमारी के वक्त बनमीत नरूला के घर में उनके पिता सुरजीत नरूला और परिवार के लोग मौजूद थे। छापेमारी के बाद से किसी भी बाहरी व्यक्ति को घर में नहीं घुसने दिया जा रहा है। बाहरी लोग काम करने आए तो उनको अंदर जाने नहीं दिया गया। गेट पर स्थानीय पुलिस का कड़ा पहरा है।

सुबह टीम जब यहां पहुंची तो अलमारी और तिजोरी का ताला खोलने के लिए चाबी बनाने वाले को बुलाया गया। इसके बाद ईडी की टीम ने अलमारी और तिजोरी के साथ घर में रखे तमाम दस्तावेज खंगाले। फिलहाल ईडी की टीम छानबीन कर रही हैं। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम मामले से जुड़े अन्य स्थानों पर भी छापेमारी कर रही है।

Election Phase 2 : दूसरे चरण में आज केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों पर मतदान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments