Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडUttarakhand Forest Fire : उत्तराखंड में जंगलों की आग बेकाबू, सीएम धामी...

Uttarakhand Forest Fire : उत्तराखंड में जंगलों की आग बेकाबू, सीएम धामी करेंगे बैठक

 dipr

Uttarakhand Forest Fire :  उत्तराखंड में विकराल होती जंगलों की आग ने चिंता बढ़ा दी है। अब तक लगभग 689.89 हेक्टेयर जंगल लाल लपटों की चपेट में आ चुका है। शनिवार को सीएम धामी हल्द्वानी में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में हो रही वनाग्नि की घटनाओं पर जल्द ही काबू पा लिया जाएगा।

Haldwani ED Raids : हल्द्वानी में ननरूला के घर पर ED ने मारा छापा

वनाग्नि से संबंधित विषयों पर समीक्षा बैठक (Uttarakhand Forest Fire)

सेना से भी इस संबंध में सहायता ली जा रही है और हेलिकॉप्टर के माध्यम से आग बुझाने का कार्य किया जा रहा है। आज हल्द्वानी में अधिकारियों के साथ भी वनाग्नि से संबंधित विषयों पर समीक्षा बैठक करूंगा।

गढ़वाल मंडल के टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले के जंगल लगातार धधक रहे हैं। ज्यादातर चीड़ के जंगल होने के कारण आग तेजी से फैल रही है। वनकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। एक स्थान पर आग बुझती है तो दूसरी जगह भड़क उठती है।

आग को बुझाने के लिए वायुसेना के हेलिकॉप्टर की मदद ली

दूसरी तरफ कुमाऊं में जंगलों में लगी आग विकराल होती जाती जा रही है। आज शनिवार को नैनीताल के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए वायुसेना के हेलिकॉप्टर की मदद ली गई। भीमताल झील से पानी भरकर जंगलों में पानी डालने का काम करना शुरू कर दिया है।

मटियाली रेंज के होटल में पहुंची आग से नुकसान

लैंसडौन में दुगड्ड़ा प्रखंड की मटियाली रेंज में फैली आग क्षेत्र के एक होटल तक पहुंच गई। आग के कारण होटल की पेयजल व विद्युत लाइन समेत बाहरी क्षेत्र में रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। वन विभाग ने होटल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया। जंगलों में फैली आग काबू होने का नाम नहीं ले रही है।

Char dham : मुख्य सचिव ने की चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में बैठक

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments