Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयElection Phase 2 : दूसरे चरण में आज केरल की सभी 20...

Election Phase 2 : दूसरे चरण में आज केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों पर मतदान

 dipr

Election Phase 2 :  लोकसभा के दूसरे चरण का मतदान आज 26 अप्रैल को हो रहा है। इस चरण में 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर 1200 से ज्यादा प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। आज दूसरे चरण में ही केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों पर वोटिंग है।

EVM-VVPAT : ईवीएम और वीवीएम को सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट

किन किन राज्यों में मतदान?

दूसरे चरण (Election Phase 2) में आज जिन राज्यों में मतदान हैं, उनमें असम में 5 सीटों पर वोटिंग है। बिहार में 5 सीटों पर मतदान है। वहीं छत्तीसगढ़ (03), जम्मू एवं कश्मीर (01), कर्नाटक (14), केरल (20), मध्य प्रदेश (06), महाराष्ट्र (08), राजस्थान (13), त्रिपुरा (01), उत्तर प्रदेश (08) और पश्चिम बंगाल में 03 सीटों पर वोटिंग होगी।

आजदूसरे चरण के मतदान में कई दिग्गजों की राजनीतिक किस्मत दांव पर है। इनमें राहुल गांधी (कांग्रेस)- वायनाड, शशि थरूर (कांग्रेस) – तिरुवनंतपुरम, एचडी कुमारस्वामी (जेडीएस)- मांड्या, हेमा मालिनी (बीजेपी)- मथुरा,अरुण गोविल (बीजेपी)-मेरठ, ओम बिरला (भाजपा) -कोटा, भूपेश बघेल (कांग्रेस)-राजनांदगांव जैसे दिग्गज शामिल हैं।

जानिए दोपहर 1 बजे तक कहां कितना रहा मतदान प्रतिशत

असम 46.31
उत्तर प्रदेश 35.73
कर्नाटक 38.23
केरल 39.26
छत्तीसगढ़ 53.09
जम्मू कश्मीर 42.88
त्रिपुरा 54.47
पश्चिम बंगाल 47.29
बिहार 33.80
मणिपुर 54.26
एमपी 38.96
महाराष्ट्र 31.77
राजस्थान 40.39

पीएम मोदी ने की रिकॉर्ड वोटिंग की अपील

पीएम नरेन्द्र मोदी ने दूसरे चरण में रिकॉर्ड मतदान को लेकर अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में आज दूसरे चरण की सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा विनम्र अनुरोध है कि वे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें। जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही मजबूत हमारा लोकतंत्र होगा। अपने युवा वोटर्स के साथ ही देश की नारीशक्ति से मेरा यह विशेष आग्रह है कि वोट डालने के लिए वे बढ़-चढ़कर आगे आएं। आपका वोट आपकी आवाज है।

Agniveer Recruitment 2024 : अग्निवीर भर्ती परीक्षा देने के लिए प्रदेशभर से युवा रुड़की पहुंचे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments