Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयPM Modi In Rajasthan : कांग्रेस पर बरसे PM मोदी; सुनाया कर्नाटक...

PM Modi In Rajasthan : कांग्रेस पर बरसे PM मोदी; सुनाया कर्नाटक का किस्सा

 dipr

PM Modi In Rajasthan :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान फिर कांग्रेस के खिलाफ बरसे। हनुमान जयंती पर उन्होंने भाषण की शुरुआत ही बजरंग बली की जय के साथ की। फिर कर्नाटक का एक किस्सा भी सुनाया।

Bihar Lok Sabha Election : छह लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने की उम्मीदवार की लिस्ट जारी

मुस्लिमों को आरक्षण देगी कांग्रेस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2011 में कांग्रेस ने एससी-एसटी को मिला अधिकार छीनकर मुस्लिमों को देने का प्रयास किया। कांग्रेस ने संविधान की परवाह नहीं की, बाबा साहब अंबेडकर की परवाह नहीं की। जब कर्नाटक में बीजेपी की सरकार बनी तो पहला काम किया कि धार्मिक आधार पर आरक्षण खत्म कर दिया।मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि कांग्रेस यह एलान करेगी कि इस संविधान में दलितों और पिछड़ों के आरक्षण को कम करके मुसलमानों को नहीं बांटेगी।
विज्ञापन

आमंत्रण ठुकराने पर कांग्रेस को घेरा (PM Modi In Rajasthan)

पीएम मोदी ने कहा कि आज हनुमान जयंती पर आपसे बात करते हैं मुझे कुछ दिन पहले की एक पंक्ति याद आ गई। आप में से बहुतों तक यह खबर नहीं पहुंची होगी। यह तस्वीर है कांग्रेस राज्य वाले कर्नाटक की। वहां एक छोटे दुकानदार को पीट दिया गया कि वह अपनी दुकान में बैठे-बैठे हनुमान चालीसा सुन रहा था। उसे लहुलूहान कर दिया।

कांग्रेस ने ईआरसीपी प्रोजेक्ट रोके रखा

पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राजस्थान के लिए सबसे जरूरी ईआरसीपी प्रोजेक्ट को भी पास नहीं होने दिया। राजस्थान में हमारे भजनलाल शर्मा की मेहनत से ईआरसीपी योजना को पास करने का काम कर दिया। इसका बड़ा लाभ यहां के किसानों को होगा। यहां टोंक जिले में पीएम किसान सम्मान निधि के 1100 करोड़ रुपये बांटने का काम किया है।

 आरक्षण 10 साल बढ़ाया

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस वालों से पूछो कि कर्नाटक और आंध्रप्रदेश जैसे राज्यों में उन्होंने धर्म के आधार पर आरक्षण को बांटने का काम क्यूं किया। 2020 में आरक्षण की समयसीमा खत्म हो रही थी लेकिन यह मोदी है जिसने आरक्षण को 10 साल के लिए और बढ़ा दिया। 2024 के इस चुनाव में यह मेरी आखिरी सभा है।

Anukriti Gusain : भाजपा में शामिल हुई अनुकृति गुसाईं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments