Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयBihar Lok Sabha Election : छह लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने की...

Bihar Lok Sabha Election : छह लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने की उम्मीदवार की लिस्ट जारी

 dipr

Bihar Lok Sabha Election :  सोमवार को बिहार की छह लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवार की लिस्ट जारी कर दी है। दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कांग्रेस ने बिहार में अपने हिस्से की बाकी बची सीटों पर काफी विचार-विमर्श कर उम्मीदवारों के नाम तय किए गए थे। लेकिन, महाराजगंज सीट को लेकर पेंच फंसा था। काफी मंथन के बाद आलाकमान ने प्रदेश अध्यक्ष अखिलश प्रसाद सिंह के बेटे आकाश सिंह को टिकट दे दिया।

Anukriti Gusain : भाजपा में शामिल हुई अनुकृति गुसाईं

सूत्रों की मानें तो बिहार प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं के विरोध के बीच अखिलेश प्रसाद सिंह कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की मदद से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपने बेटे की उम्मीदवारी पर राजी करने में सफल रहे।

मीरा कुमार के बेटे अंशुल अविजीत को भी दिया गया टिकट (Bihar Lok Sabha Election)

हालांकि, महाराजगंज सीट पर एमएलसी सच्चिदानंद राय अपनी पत्नी को टिकट दिलाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन, पार्टी आलाकमान ने आकाश सिंह ने नाम पर मुहर लगाई। आकाश पिछली बार पर उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे थे। लेकिन, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से मीरा कुमार के बेटे अंशुल अविजीत को टिकट दिया गया है। सासाराम वहीं बेतिया से मदन मोहन तिवारी, समस्तीपुर से बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी, सासराम से विश्वनाथ राम और मुजफ्फरपुर से अजय निषाद का नाम पर मुहर लगी है। अजय निषाद टिकट के कारण ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में गए थे।

इन तीनों सीटों पर प्रत्याशियों का एलान पहले ही कर दिया था

बता दे कि कांग्रेस बिहार में नौ सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भागलपुर सीट से अजीत शर्मा, कटिहार से तारिक अनवर और किशनगंज से मो. जावेद के नाम की घोषणा कांग्रेस पहले ही कर चुकी है। तीनों नेता अपने-अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार में भी जुट गए हैं। बाकी बची छह सीटों पर लोगों की नजर थी।

Liquor Scam : दिल्ली हाईकोर्ट में केजरीवाल की याचिका खारिज, 75 हजार जुर्माना लगाया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments