Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडAnukriti Gusain : भाजपा में शामिल हुई अनुकृति गुसाईं

Anukriti Gusain : भाजपा में शामिल हुई अनुकृति गुसाईं

 dipr

देहरादून। Anukriti Gusain   उत्तराखंड में भाजपा का दामन थामने का सिलसिला जारी है। रविवार को अनुकृति गुसाईं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने लैंसडौन सीट से चुनाव लड़ा था।

Liquor Scam : दिल्ली हाईकोर्ट में केजरीवाल की याचिका खारिज, 75 हजार जुर्माना लगाया

कांग्रेस, बसपा, उक्रांद, आम आदमी पार्टी समेत अन्य दलों व संगठनों के बड़ी संख्या में लोग अब तक भाजपा में शामिल हो चुके हैं। राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद भी यह क्रम बना हुआ है। रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नवागंतुकों का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में ज्वाइनिंग का यह अभियान आगामी निकाय व पंचायत चुनावों तक जारी रहेगा।

भट्ट ने कहा कि दो-तीन दिन पहले ही अनुकृति गुसाईं, रेनू गंगवार व सुरेश गंगवार के भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव मिला। इस पर प्रदेश की ज्वाइनिंग कमेटी ने विमर्श किया। इसके बाद ज्वाइनिंग के उत्तराखंड प्रभारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की अनुशंसा के बाद सभी लोग भाजपा में शामिल किए गए।

इस अवसर पर भाजपा में शामिल हुई अनुकृति ने कहा कि विकसित उत्तराखंड का सपना हम सबका है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी इस दिशा में कार्य कर रहे हैं। इस सबको देखते हुए वह भाजपा परिवार का हिस्सा बनी हैं। पत्रकारों से बातचीत में एक प्रश्न पर उन्होंने कहा कि जहां तक बात ईडी की है, वह कोर्ट की प्रक्रिया है। हाईकोर्ट ने पाखरो टाइगर सफारी प्रकरण की सीबीआइ जांच के आदेश दिए हैं। सीबीआइ की जांच के क्रम में ईडी ने अपनी कार्रवाई की है।

School Recruitment Scam : शिक्षक भर्ती घोटाले पर आया HC का फैसला, 23 हजार नौकरियां रद्द

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments