Thursday, October 22, 2026
HomeDelhiDelhi : जल बोर्ड घोटाले को लेकर दिल्ली विधानसभा में भाजपा...

Delhi : जल बोर्ड घोटाले को लेकर दिल्ली विधानसभा में भाजपा का हंगामा

 dipr

Delhi :  दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायकों ने जमकर हंगामा किया। दरअसल, भाजपा विधायकों ने जल बोर्ड घोटाले संबंधी दिल्ली सरकार की रिपोर्ट पर चर्चा कराने की मांग की थी। लेकिन अध्यक्ष चर्चा के लिए तैयार नहीं हुए। इस पर भाजपा विधायकों ने हंगामा किया। इस कारण विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा के सभी विधायकों को सदन से मार्शल बाहर करा दिया।

Ghaziabad Road Show : गाजियाबाद में पीएम मोदी का रोड शो, समर्थकों में भारी उत्साह

भाजपा का हंगामा (Delhi Assembly)

भाजपा विधायकों ने अपने प्रदेश अध्यक्ष के साथ विधानसभा परिषद स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने धरना दिया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने जल बोर्ड में घोटाला किया है। वह इस मामले को दबाने में लगी हुई है।

आप ने की माफी मांगने की मांग

वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने विधानसभा परिसर में भाजपा के विधायकों के धरने में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष के शामिल होने का खड़ा विरोध किया। उन्होंने इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष को लिखित शिकायत दी है साथ ही उनसे मांग की है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा परिषद का दुरुपयोग किया है। इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए। उनको विधानसभा में प्रवेश दिलवाने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

Indian Army Bharti : युवाओं के पास सुनहरा मौका; 22 अप्रैल से ताइक्वांडो खिलाड़ियों की भर्ती

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments