Thursday, October 22, 2026
HomeDelhiAap Protest : केजरीवाल को रिहा करो....AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Aap Protest : केजरीवाल को रिहा करो….AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

 dipr

नई दिल्ली। Aap Protest :  आज मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान दिल्ली का कोई बड़ा नेता मौजूद नहीं। करोल बाग के विधायक सहित कुछ विधायक, पार्षद मौजूद हैं।

CBSE Board School : CBSE ने 20 स्कूलों की मान्यता की रद्द, उत्तराखंड के विद्यालय भी शामिल

हिरासत में लिए गए आप नेता व कार्यकर्ता

आप कार्यकर्ताओं ने सड़क पर लेटकर चक्का जाम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान आप कार्यकर्ता केजरीवाल को रिहा करो… केजरीवाल को रिहा करो के नारे लगा रहे हैं। मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़ला भी पहुंची हैं।

भाजपा का केजरीवाल के इस्तीफे की मांग

आम आदमी पार्टी का कहना है कि केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे। वह तर्क दे रहे हैं कि कानून में किसी आरोप में गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की बात नहीं है। वहीं, भाजपा उनके इस्तीफे की मांग कर रही है।

AAP के नेताओं में नहीं बची नैतिकता- भाजपा

इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा अन्य नेताओं का कहना है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं में नैतिकता नहीं बची है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री आबकारी नीति घोटाले के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद भी पद नहीं छोड़ रहे हैं। भाजपा उनके इस्तीफे के लिए आंदोलन तेज करेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा के संघर्ष के कारण आबकारी घोटाले की जांच सीबीआइ और ईडी को सौंपी गई। इस मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व सांसद संजय सिंह जेल में हैं। सिसोदिया को अपना पद छोड़ना पड़ा। केजरीवाल को भी पद छोड़ना पड़ेगा। उनके इस्तीफे को लेकर पार्टी राजघाट पर प्रदर्शन कर चुकी है। उसी कड़ी में मंगलवार को रोष मार्च निकाला जा रहा है।

Mahua Moitra : कैश फॉर क्वेरी मामले में महुआ मोइत्रा की बढ़ीं मुश्किलें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments