Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयHimachal Assembly By Election : भाजपा ने कांग्रेस के 6 बागियों को...

Himachal Assembly By Election : भाजपा ने कांग्रेस के 6 बागियों को दिया टिकट

 dipr

Himachal Assembly By Election :  भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने हिमाचल प्रदेश की छह विधानसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव के साथ होने वाले उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषित कर दी है। भाजपा ने कांग्रेस के सभी बागियों को टिकट दिए हैं। धर्मशाला विधानसभा सीट से सुधीर शर्मा, लाहौल-स्पीति से रवि ठाकुर, सुजानपुर से राजेंद्र राणा, बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल, गगरेट से चैतन्य शर्मा और कुटलैहड़ से देविंद्र कुमार भुट्टों को प्रत्याशी बनाया गया है।

Aap Protest : केजरीवाल को रिहा करो….AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

गौरतलब है कि कांग्रेस के छह अयोग्य घोषित बागी और तीन निर्दलीय विधायकों ने बीते शनिवार को नई दिल्ली में भाजपा का दामन थामा था। इन्हें भाजपा में शामिल करते समय केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। हालांकि, अभी निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे विधानसभा अध्यक्ष की ओर से मंजूर नहीं किए गए हैं। ऐसे में इनकी सीटों पर उपचुनाव के शेड्यूल पर भी पर बाद में स्थिति स्पष्ट होगी।

हिमाचल में कब होगा उपचुनाव

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा (Himachal Assembly By Election) की चार सीटों के लिए अंतिम एवं सातवें चरण में 1 जून को मतदान होगा। इसी दिन छह विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव भी करवाया जाएगा। ये छह विधानसभा क्षेत्र वही हैं, जहां से कांग्रेस ने छह बागी विधायकों को अयोग्य घोषित किया है। 4 जून को नतीजे घोषित हो जाएंगे। प्रदेश में 7 मई को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी।

लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 14 मई तय की गई है। नामांकन पत्रों की छंटनी 15 मई को होगी। 17 मई को नाम वापस लिए जा सकेंगे। छह विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए भी यही प्रक्रिया रहेगी।

CBSE Board School : CBSE ने 20 स्कूलों की मान्यता की रद्द, उत्तराखंड के विद्यालय भी शामिल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments