Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयMahua Moitra : कैश फॉर क्वेरी मामले में महुआ मोइत्रा की बढ़ीं...

Mahua Moitra : कैश फॉर क्वेरी मामले में महुआ मोइत्रा की बढ़ीं मुश्किलें

 dipr

कोलकाता। Mahua Moitra : आज TMC नेता महुआ मोइत्रा के आवास सहित कई ठिकानों पर CBI ने छापामारी की है। सीबीआई इस मामले में टीएमसी नेता के कोलकाता के अलीपुर स्थित आवास और अन्य स्थानों पर तलाशी ले रही है। तृणमूल कांग्रेस नेता पर कैश फॉर क्वेरी मामले में ये कार्रवाई की गई है।

Holi 2024 : दून से इन शहरों के लिए जाने वाली ट्रेनों में भारी मारामारी

बीते दिन दर्ज की थी FIR

मंगलवार को सीबीआई को ‘कैश फॉर क्वेरी’ मामले में तृणमूल कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ लगाए गए आरोपों के सभी पहलुओं की जांच करने का आदेश दिया था और छह महीने के भीतर एक रिपोर्ट सौंपने को कहा था।

इसी मामले में गई थी सांसदी

बता दें कि कैश फॉर क्वेरी मामले में पिछले साल दिसंबर में महुआ मोइत्रा को अपने सांसद पद से हाथ धोना पड़ा था। मामले में लोकसभा ने अपनी आचार समिति की रिपोर्ट को अपनाया था, जिसमें कैश फॉर क्वेरी मामले में उन्हें दोषी ठहराया गया था।

निशिकांत दुबे ने लगाया था आरोप

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने कहा था कि महुआ ने अदाणी के खिलाफ संसद में प्रश्न पूछने के लिए दुबई स्थित व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी से नकद और उपहार लिए थे।

हालांकि, पूर्व सांसद ने किसी भी गलत काम से इनकार किया है और दावा किया है कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है, क्योंकि उन्होंने अडानी समूह के सौदों के बारे में सवाल उठाए हैं।

Bihar Board 12th Result : बिहार बोर्ड के टॉपरों की लिस्ट जारी, ये हैं साइंस के टॉपर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments