Thursday, October 22, 2026
HomeNationalDwarka Expressway : गुरुग्राम पहुंचे पीएम

Dwarka Expressway : गुरुग्राम पहुंचे पीएम

 dipr

गुरुग्राम। Dwarka Expressway : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारका एक्सप्रेस-वे के गुरुग्राम के हिस्सा का उद्घाटन करने गुरुग्राम पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने बसई के पास एप्रोच रोड पर रोड शो कर गुरुग्राम के लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

-नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में 35 हजार के प्रोजेक्ट पूरे किए और आने वाले समय में 65 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट पूरे होंगे। पूरे दिल्ली-एनसीआर को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी। 32 ग्रीन हाईवे बन रहे हैं, लेकिन द्वारका एक्सप्रेस वे अलग है यह स्टेट आफ आर्ट प्रोजेक्ट है। यू आर टू में 30 लाख टन से ज्यादा गाजीपुर से कचरा प्राेजेक्ट में डाला है।

–केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि आज का दिन इतिहास का महत्वपूर्ण दिन है। द्वारका एक्सप्रेस वे आत्मनिर्भर भारत का नमूना है। स्टेट आफ आर्ट प्रोजेक्ट है। एक ही जगह पर एक के ऊपर चार लेन है।

-राव इंद्रजीत ने कहा कि गुरुग्राम आज के दिन हरियाणा के अंदर सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला जिला है। बिजनेस सबसे ज्यादा गुरुग्राम में है। इंडस्ट्री गुरुग्राम में सबसे ज्यादा है। दस साल में गुरुग्राम की साख को चार चांद इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से मिला है।

 

-मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री काे शाल भेंट किया। वहीं, राव इंद्रजीत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हरियाणा में एक महीने में दूसरी बार आगमन हुआ है। एम्स का शिलान्यास किया था। आज गुरुग्राम में पधारे हैं। कई राज्य ऐसे हैं जो उनके आगमन का इंतजार कर रहे हैं। तीसरी पारी की तैयारी देश में हो रही है। हरियाणा का साैभाग्य है कि एक हीने में प्रधानमंत्री दो बार पधारे हैं।

 

-सेक्टर 84 में कार्यक्रम आयोजन स्थल पर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्सप्रेस वे के निरीक्षण के बाद मॉडल को भी देखा।

-प्रधानमंत्री के रोड शो के दौरान एक्सप्रेस-वे किनारे हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

बता दें कि रोड के शो के बाद प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4087 करोड़ की लागत से तैयार द्वारका एक्सप्रेसवे के पैकेज 3,4 को जनता को समर्पित करेंगे। द्वारका एक्सप्रेसवे पर यातायात शुरू होने से NH-48 पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments