Thursday, October 22, 2026
HomeUttar PradeshGhazipur Accident : बस हादसे में छह की मौत, CM योगी ने...

Ghazipur Accident : बस हादसे में छह की मौत, CM योगी ने क‍िया आर्थिक सहायता का एलान

 dipr

लखनऊ। Ghazipur Accident : सोमवार को यूपी के गाजीपुर में बस हादसे में अब तक छह लोगों के मौत की खबर है। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता और उनके मुफ्त उपचार के निर्देश दिए हैं।

मरदह क्षेत्र के महाहरधाम के पास बारात की मिनी बस में 11 हजार वोल्ट का तार छू जाने से आग लग गई और देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। आग इतनी भयावह थी कि कोई भी आग बुझाने के लिए बस के करीब जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

प्रथमदृष्टया आग से छह लोगों के जलने की जानकारी

प्रथमदृष्टया आग से छह लोगों के जलने की जानकारी मिली है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। इस हादसे में और लोगों के भी हताहत होने की आशंका है। पता चला है कि बस सीएनजी थी।

बस मऊ के कोपा से बरात लेकर मरदह के महाहर धाम पर आ रही थी। कच्चे रास्ते से बस आ रही थी। बस में संभवतः 38 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे अधिक थे।

CM योगी ने जताया दुख (Ghazipur Accident)

सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने दुख जताया है। उन्‍होंने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता और उनके मुफ्त उपचार के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने एक्‍स पर ल‍िखा, ”जनपद गाजीपुर में एक दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद एवं हृदय विदारक है।

मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख एवं गंभीर रूप से घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता एवं उनके निःशुल्क उपचार के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments