Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडChardham Yatra 2024 : अब कैब बुकिंग की मिलेगी सुविधा

Chardham Yatra 2024 : अब कैब बुकिंग की मिलेगी सुविधा

 dipr

Chardham Yatra 2024 : इस साल उत्तराखंड की चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। तीर्थयात्री और पर्यटक अब गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) की वेबसाइट पर किफायती दामों पर कैब बुक कर सकेंगे। इसके लिए जीएमवीएन की ओर से तैयारी की जा रही है।

वेबसाइट पर कैब बुकिंग की सुविधा

उत्तराखंड के प्रसिद्ध चारों धामों (Chardham Yatra 2024) के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई है। इसके साथ ही सरकार और प्रशासन चारधाम यात्रा को सरल और सफल बनाने के लिए तैयारी में जुट गया है। ऐसे में जीएमवीएन की ओर से भी तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहली बार अपनी वेबसाइट पर कैब बुकिंग की सुविधा देने जा रहा है।

इसके लिए विभाग की ओर से ट्रेवल एजेंसियों को आमंत्रित किया गया है। अभी तक निगम की वेबसाइट पर सिर्फ गेस्ट हाउस और होटल बुकिंग की सुविधा मिलती है। ऐसे में इस सुविधा के बाद अगर कोई पर्यटक या तीर्थयात्री जीएमवीएन के होटल से उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर कैब की बुकिंग करता है तो उसे किफायती दामों में कैब उपलब्ध होगी।
एक क्लिक में लोकेशन पर पहुंचेगी कैब

जीएमवीएन की वेबसाइट पर कैब बुकिंग करने पर अन्य ट्रेवल कंपनियों की तर्ज पर लोकेशन पर कैब पहुंचेगी। इसका लाभ उन तीर्थ यात्रियों व पर्यटकों को मिलेगा जो बस से यात्रा करते हुए उत्तराखंड आएंगे। या फिर उन्हें जो चारधाम के साथ आसपास की जगह भी घूमना चाहते हैं।

गेस्ट हाउस और होटलों का सौंदर्यीकरण

चारधाम यात्रा को लेकर निगम की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी गेस्ट हाउस और होटलों का सौंदर्यीकरण कर लिया गया है। अब निगम की वेबसाइट से पर्यटक व तीर्थयात्री कैब बुकिंग करा सकें, इस पर काम किया जा रहा है। जल्द ही इस सुविधा को लागू किया जाएगा। कैब के किराए पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments