Thursday, October 22, 2026
HomeमनोरंजनLaapataa Ladies : किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज'...

Laapataa Ladies : किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ ‘ऑस्कर’ के लिए चुनी गई

 dipr

Laapataa Ladies :  किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ इस साल प्रतिष्ठित ऑस्कर पुरस्कारों में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। फिल्म फेडरनेशन ऑफ इंडिया ने फिल्म को भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में ऑस्कर में भेजा है। फिल्म फेडरनेशन ऑफ इंडिया की तरफ से इसकी पुष्टि की गई है।

Delhi New CM Atishi : CM आतिशी ने केजरीवाल के लिए खाली छोड़ी कुर्सी; BJP ने बताया संविधान का अपमान

बीते दिनों किरण राव ने यह इच्छा जताई थी कि उनकी फिल्म ‘लापता लेडीज’ (Laapataa Ladies) को ऑस्कर में भेजा जाए। किरण राव ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान कहा कि उनकी यह तमन्ना है कि फिल्म ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर की रेस में शामिल हो। और आज फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इस फिल्म को ऑस्कर में आधिकारिक एंट्री के रूप में भेजे जाने की पुष्टि कर दी है।

29 फिल्मों की सूची में से ‘लापता लेडीज’ का चयन

फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने आज सोमवार को एलान किया है कि ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर 2025 के लिए आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है। रणबीर कपूर की ‘एनिमल’, मलयालम फिल्म ‘आट्टम’ और पायल कपाड़िया की ‘ऑल वी इमेजिन एड लाइट’ समेत 29 फिल्मों की सूची में से ‘लापता लेडीज’ का चयन किया गया है।

असमिया निर्देशक जाह्नु बरुआ की अध्यक्षता वाली 13 सदस्यीय चयन समिति ने सर्वसम्मति से आमिर खान और राव द्वारा निर्मित ‘लापता लेडीज’ को अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म श्रेणी में शामिल करने का फैसला किया। इस लिस्ट में तमिल फिल्म ‘महाराजा’, ‘कल्कि 2898 एडी’, ‘हनुमान’, ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ और ‘आर्टिकल 370’ भी लिस्ट में शामिल थीं। हालांकि, बाजी ‘लापता लेडीज’ ने मारी है।

इस साल मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज किया

फिल्म ‘लापता लेडीज’ आमिर खान प्रोडक्शंस और किरण राव के किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूसर किया गया है। इस फिल्म को इस साल मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इसमें नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, छाया कदम, स्पर्श श्रीवास्तव और अभय दुबे जैसे कलाकार शामिल हैं। अभिनेता रवि किशन इसमें पुलिस वाले की भूमिका में दिखे। यह महिला सशक्तीकरण के प्रति समाज को जागरुक करने वाली फिल्म है।

Kareena kapoor : करीना कपूर ने मनाया अपना 44वां बर्थडे; ननदों ने दी जन्मदिन की बधाई

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments