Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयKolkata Rape-Murder : महिला डॉक्टर रेप केस में BJP का आंदोलन...

Kolkata Rape-Murder : महिला डॉक्टर रेप केस में BJP का आंदोलन जारी; थानों में गंगाजल छिड़कर लगाई झाड़ू

 dipr

Kolkata Rape-Murder : पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर रेप-मर्डर केस में भाजपा का आंदोलन जारी है। भाजपा की महिला शाखा की कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डॉक्टर बलात्कार और हत्या (Kolkata Rape-Murder) की जांच में कथित खामियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के प्रतीक के दौर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के विभिन्न पुलिस थानों में ‘सफाई’ की।

Laapataa Ladies : किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ ‘ऑस्कर’ के लिए चुनी गई

भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल और लॉकेट चटर्जी सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि, पुलिसकर्मियों के कथित गलत कार्यों में संलिप्त पाए जाने के बाद पुलिस थानों की ‘पवित्रता’ खत्म हो गई है। उन्होंने पुलिस थानों के सामने गंगा नदी का पवित्र जल छिड़ककर, झाड़ू लगाई और गाय के गोबर का लेप कर विरोध प्रदर्शन किया।

इस पूरे मामले में षडयंत्रकारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं – अग्निमित्रा पॉल

अग्निमित्रा पॉल ने कहा, आज हम पश्चिम बंगाल के अलग-अलग थानों में जा रहे हैं… क्योंकि यहां कि पुलिस और पुलिस स्टेशन का शुद्धिकरण होना चाहिए क्योंकि पुलिस रक्षा करने के लिए होती है लेकिन पुलिस रक्षा नहीं कर रही है… इस पूरे मामले में षडयंत्रकारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं। हमारी मांग है कि ममता बनर्जी और विनीत गोयल को हिरासत में लिया जाए।

भाजपा नेता ने कहा कि जब डॉक्टर के शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार किया गया और एफआईआर तथा पोस्टमार्टम के तथ्यों में गड़बड़ी की गई, तब पुलिस बल कहां था? बता दें कि, आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 9 अगस्त को एक डॉक्टर के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया था बाद में उसकी बेहरमी से हत्या कर दी गई थी।

लॉकेट चटर्जी ने डीसी नॉर्थ ऑफिस के सामने विरोध प्रदर्शन किया

वहीं लॉकेट चटर्जी ने नॉर्थ कोलकाता के मानिकतला स्थित डीसी नॉर्थ ऑफिस के सामने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस बैरिकेड्स तोड़ दिए और गंगा जल छिड़का झाड़ू लगाई। बता दें कि, सीबीआई डॉक्टर की मौत की जांच कर रही है। कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और एक पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को केंद्रीय एजेंसी ने इस मामले में गिरफ्तार किया है।

भाजपा सहित अन्य विपक्षी दल आरोप लगाते रहे हैं कि सीबीआई द्वारा मामले की जांच किए जाने से पहले पुलिस ने इस मामले की जांच में गंभीर चूकें की हैं। जिससे कई अहम सबूत नष्ट हो गए। वहीं बीजेपी ने पश्चिम बंगाल अलग-अलग जिलों में मशाल जुलूस निकालकर सीएम ममता बनर्जी से इस्तीफा मांगा। उन्होंने राज्य सरकार पर मामले को दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

Delhi New CM Atishi : CM आतिशी ने केजरीवाल के लिए खाली छोड़ी कुर्सी; BJP ने बताया संविधान का अपमान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments