Thursday, October 22, 2026
HomeमनोरंजनKareena kapoor : करीना कपूर ने मनाया अपना 44वां बर्थडे; ननदों ने...

Kareena kapoor : करीना कपूर ने मनाया अपना 44वां बर्थडे; ननदों ने दी जन्मदिन की बधाई

 dipr

Kareena kapoor :  बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान के जन्मदिन पर कई सारे सितारों ने करीना कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है। उनके जन्मदिन पर ननद सोहा अली खान और सबा पटौदी ने बधाई दी है। सोहा ने सोशल मीडिया पर भाभी करीना को विश करते हुए फोटो शेयर की है। साथ ही करिश्मा कपूर ने भी अपनी बहन को जन्मदिन की बधाई देते हुए बचपन की फोटो शेयर की है।

IND vs BAN 1st Test : भारत ने 287/4 रन पर घोषित की दूसरी पारी

सोहा अली खान ने ‘बेबो भाभी’ को दी बधाई

करीना कपूर (Kareena kapoor) की ननद सोहा अली खान ने सोशल मीडिया पर करीना कपूर को बधाई देते हुए लिखा, ‘चाहे वो काम हो या खेल आपसे बेहतर कोई नहीं। जन्मदिन की बधाई बेबो भाभी। बहुत सारा प्यार’। इन फोटोज में पहली तस्वीर में दोनों लाल रंग के कपड़ों में नजर आ रही हैं, जिसमें करीना सोहा के गाल पर किस कर रही हैं, दोनों कैमरे के सामने खुशी से झूम रही हैं। दूसरी तस्वीर में करीना के शो व्हाट वीमेन वांट से दोनों साथ-साथ नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर में करीना और नन्हे तैमूर के साथ सोहा और इनाया के साथ एक कैंडिड पल दिखाया गया है। एक और मार्मिक तस्वीर में दोनों महिलाएं एक-दूसरे को गले लगाती हुई नजर आ रही हैं, जो उनके रिश्ते की गहराई को दर्शाता है।

सबा पटौदी ने दी करीना कपूर को बधाई

करीना की ननद सबा पटौती ने करीना को बधाई दी। उन्होंने कहा, उन पलों के लिए… जिन्हें हम बनाते हैं, साथ खड़े होकर कभी-कभी योजना बनाकर और कभी-कभी.. बस तुम्हें मेरे साथ पाकर! आने वाले सालों के लिए… मुझे पता है कि तुम मेरे साथ में रहोगी, जैसे मैं… थामे रहूंगी, हमारे साथ बिताए गए सफर के लिए चीयर्स… अब्बास के 70वें जन्मदिन पर मेरी पसंदीदा तस्वीर। आपको ढेर सारी खुशियां और सफलता की शुभकामनाएं… जिसकी आप हकदार हैं और जिसे आपने कमाया है! आप पर गर्व है, मेरी भाभी… हम भाग्यशाली हैं कि आप पटौदी परिवार में हैं! बहुत सारा प्यार बेबो जान। आखिरी तस्वीर मैंने क्लिक की! #हैप्पी #बर्थडे।

करिश्मा कपूर ने भी बहन को भेजी शुभकामनाएं

बहन करीना के जन्मदिन पर करिश्मा कपूर ने जन्मदिन की बधाई देते हुए बचपन की फोटो शेयर की है। करिश्मा ने लिखा कि 4 साल से 44 साल तक तुम्हारे जन्मदिन को मनाते हुए। सबसे अच्छी बहन को जन्मदिन की ढेरो शुभकामनाएं।

Dharavi Mosque Demolition : धारावी में मस्जिद के अवैध पार्ट को तोड़ने को लेकर बवाल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments