Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडCM Dhami Birthday : मुख्यमंत्री धामी ने दृष्टि बाधितार्थ बच्चों के बीच...

CM Dhami Birthday : मुख्यमंत्री धामी ने दृष्टि बाधितार्थ बच्चों के बीच केक काटकर मनाया जन्मदिन

 dipr
देहरादून :  CM Dhami Birthday   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचे और दृष्टिबाधितार्थ बच्चों संग केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को केक खिलाया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बच्चों ने मॉडल मुख्यमंत्री को भेंट किया (CM Dhami Birthday)
इस अवसर पर दृष्टिबाधितार्थ उच्चतर माध्यमिक आदर्श विद्यालय के बच्चों ने उपहार स्वरूप अपने द्वारा बनाया गया मॉडल मुख्यमंत्री को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे हर बार इस दिन पर यहां बच्चों के बीच आने का इंतजार रहता है और यहां आकर बहुत अच्छा लगता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं भगवान से आप सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।

दिव्यांग शब्द भी मोदी जी द्वारा ही दिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी दिव्यांग बच्चों की सर्वांगीण उन्नति के लिए प्रयासरत हैं। दिव्यांग शब्द भी मोदी जी द्वारा ही दिया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश-प्रदेश की शुभकामनाएं आप बच्चों के साथ हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार हमें प्रदेश में कई स्थानों पर आपदा की चुनौतियों का सामना करना पड़ा रहा है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे आज के दिन आपदा से प्रभावित लोगों के बीच जाएं और उनकी जो सेवा, मदद हो सकती है वे करें।

मुख्यमंत्री ने संस्थान के फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने कहा है 21 वीं सदी का यह तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा और हम प्रधानमंत्री जी के शब्दों को पूरा करने के लिए पूरे जी-जान से जुटे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संस्थान के फुटबॉल टूर्नामेंट का भी बॉल पर किक मारकर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, राज्य आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष श्री विनय रोहिला, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अमित शर्मा, श्री पीके अग्रवाल, श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Vande Bharat Metro : बदल गया देश की पहली वंदे मेट्रो का नाम, ‘नमो भारत रैपिड रेल’ नाम से जानी जाएगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments