Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयDelhi New CM : AAP विधायक दल की बैठक में फैसला आतिशी...

Delhi New CM : AAP विधायक दल की बैठक में फैसला आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

 dipr

नई दिल्ली। Delhi New CM : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आज दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। आप विधायकों की बैठक में आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। आतिशी ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने पर कोई उन्हें बधाई न दे। यह दुख की घड़ी है कि अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा है।

CM Dhami Birthday : मुख्यमंत्री धामी ने दृष्टि बाधितार्थ बच्चों के बीच केक काटकर मनाया जन्मदिन

गुरु केजरीवाल ने दी बड़ी जिम्मेदारी

उन्होंने कहा, ” मेरे गुरु अरविंद केजरीवाल ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने मुझ पर भरोसा करके जिम्मेदारी दी है। यह सिर्फ आम आदमी पार्टी में हो सकता है। मैं एक सामान्य परिवार से आती हूं। अरविंद केजरीवाल ने मुझे विधायक बनाया और फिर मुझे मंत्री बनाया। इसके बाद आज दिल्ली का मुख्यमंत्री बना दिया।”

केजरीवाल फिर बनेंगे सीएम (Delhi New CM)

आतिशी ने कहा, “केजरीवाल के मार्गदर्शन में सरकार चलाऊंगी। केजरीवाल की गिरफ्तारी गलत है। बीजेपी ने ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल कर उन्हें आबकारी मामले में फंसाया। दिल्लीवाले अरविंद केजरीवाल को ही मुख्यमंत्री पद पर देखना चाहते हैं। दिल्ली में जल्द चुनाव होंगे और लोग केजरीवाल को फिर से जिताएंगे।”

भाजपा ने केजरीवाल पर लगाए झूठे आरोप

उन्होंने कहा, “भाजपा ने पिछले दो साल में अरविंद केजरीवाल को परेशान करने के लिए षड्यंत्र रचा। भाजपा ने केजरीवाल पर झूठे भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। अपनी एजेंसी ईडी-सीबाआई को केजरीवाल के पीछे लगा दिया। वह करीब छह महीने तक जेल में रहे। सुप्रीम कोर्ट ने सिर्फ उनको जमानत नहीं दी बल्कि अदालत ने केंद्र सरकार और एजेंसियों के चेहरे पर तमाचा मारा। अगर केजरीवाल की जगह कोई और नेता होता तो इस्तीफा दे देता, लेकिन केजरीवाल ने ऐसा नहीं किया।”

Arvind kejriwal resignation : केजरीवाल के घर पर बैठक खत्म, सीएम के नाम पर चर्चा

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments