Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयArvind kejriwal resignation : केजरीवाल के घर पर बैठक खत्म, सीएम के...

Arvind kejriwal resignation : केजरीवाल के घर पर बैठक खत्म, सीएम के नाम पर चर्चा

 dipr

Arvind kejriwal resignation : अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा देने का एलान कर दिया। इसके बाद से दिल्ली के नए सीएम को लेकर चर्चा चल रही है। केजरीवाल के घर पर बैठक चल रही है। मनीष सिसोदिया और राघव चड्ढा केजरीवाल के घर पहुंच चुके हैं।

Vande Bharat Metro : बदल गया देश की पहली वंदे मेट्रो का नाम, ‘नमो भारत रैपिड रेल’ नाम से जानी जाएगी

सीएम आवास छोड़ देंगे केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को इस्तीफा दिया था, ऐसे में वह 15 दिन के अंदर सीएम आवास छोड़ देंगे।

‘आप में सिर्फ केजरीवाल, बाकी सब घरेलू नौकर’ – कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, ‘जब किसी राजनीतिक दल में सत्ता परिवर्तन होता है, नेतृत्व परिवर्तन होता है तो राजनीतिक फैसले लिए जाते हैं। फैसला इस हिसाब से लिया जाता है कि कौन बड़ा नेता है, जनता के बीच किसका प्रभाव है। आम आदमी पार्टी में सिर्फ केजरीवाल हैं, बाकी लोग, इस शब्द का इस्तेमाल करने के लिए माफी चाहते हैं, घरेलू नौकरों की तरह हैं। यह सत्ता का हस्तांतरण नहीं है, बल्कि एक व्यापारिक कंपनी के शेयरों का हस्तांतरण है, आम आदमी पार्टी एक व्यापारिक कंपनी है।’

पीएसी बैठक में सीएम के नाम पर होगी चर्चा (Arvind kejriwal resignation)

मनीष सिसोदिया और राघव चड्ढा अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे। करीब एक घंटे तक बैठक चली। आम आदमी पार्टी के कार्यलय में आज शाम को पीएसी की बैठक होगी। इस बैठक में नए सीएम के नाम को लेकर चर्चा की जाएगी।

केजरीवाल ने जेल से सरकार चलाकर दिखा दी- सौरभ भारद्वाज

‘मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तमाम अड़चनें लगाए जाने के बाद भी जेल से सरकार चलाकर दिखा दी। अब उन्होंने जेल से बाहर आकर इस्तीफा दिया है। मुख्यमंत्री को उन सभी फाइल्स पर साइन करने की इजाजत थी, जिन्हें उपराज्यपाल के पास भेजा जाता है। केजरीवाल के ऊपर फरवरी 2015 से ही तमाम बंदिशें लगाई गईं, लेकिन इसके बावजूद वह जनता के लिए काम करते रहे। अब तो भाजपा के लोग भी कह रहे हैं कि जहां भाजपा की सोच खत्म होती है, वहां से केजरीवाल की सोच शुरू होती है।’

विधायक दल की बैठक चुना जाएगा नेता- सौरभ भारद्वाज

आप मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘मंगलवार यानि कल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपना इस्तीफा देंगे। इसके बाद जब उनका इस्तीफ़ा मंजूर हो जाएगा तब हमारे विधायक दल की बैठक होगी और उसमें नेता चुना जाएगा। इसके बाद विधायक दल का नेता उपराज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को अपना क्लेम देंगे और इसके बाद वह शपथ लेंगे। इस प्रक्रिया में एक हफ्ते का समय लग सकता है।’

केजरीवाल के घर पहुंचे राघव चड्ढा

राघव चड्ढा, अरविंद केजरीवाल के घर पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में मनीष सिसोदिया भी अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

ईमानदारी के नाम पर लड़ा जाएगा चुनाव- सौरभ भारद्वाज

दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, ”इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि कोई मौजूदा मुख्यमंत्री जेल से बाहर आकर खुद ये एलान कर रहा हो कि अगर आप मुझे ईमानदार मानते हैं तो मुझे वोट दें। ऐसा चुनाव देश में पहली बार होगा, जिसमें एक मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि ये चुनाव ईमानदारी के नाम पर लड़ा जाएगा और वो भी तब जब देश की केंद्र सरकार के साथ-साथ तमाम एजेंसियां चाहे वो ईडी हों, सीबीआई हों, इनकम टैक्स हों, सभी एजेंसियां मुख्यमंत्री के पीछे पड़ी हैं और उन्हें बदनाम करने की कोई कोशिश नहीं की गई हैं।’

Hindi divas 2024 : हिंदी दिवस समारोह-2024’ के अवसर पर “उत्तराखण्ड की लोक कथाएं ’’ का विमोचन

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments