Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडUttarakhand Weather Update : देहरादून में आज होगी झमाझम बारिश, IMD ने...

Uttarakhand Weather Update : देहरादून में आज होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

 dipr

देहरादून। Uttarakhand Weather Update  प्रदेशभर में मानसून की वर्षा का दौर कुछ धीमा पड़ा है। रविवार को अधिकांश जनपदों में बादलों के बीच धूप खिली रही। जबकि देहरादून में रात आठ बजे से कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश से जलभराव की स्थिति रही।

CM Hemant Soren : हेमंत सोरेन को राहत; सुप्रीम कोर्ट ने ED की याचिका की खारिज

मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि सोमवार को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं एक से दो दौर की भारी वर्षा हो सकती है। इन जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी आदि जनपदों में बादल छाये रहने और कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है।

अगले चार दिन तक नहीं बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम का यह मिजाज अगले चार दिन तक इसी प्रकार रहने की संभावना है। इस दौरान देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 35.0 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो अधिक 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 36.2 और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

उधर, कुमांऊ मंडल के उच्च हिमालयी व्यास घाटी में आदि कैलास मार्ग पर नाबी और कुटी के बीच नाहल में भारी वर्षा हुई। जिससे नाहल नाला ऊफान पर आ गया और कुछ मीटर सड़क बह गई। बीआरओ द्वारा क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। सोमवार तक सड़क खुलने की संभावना है। मार्ग बंद होने से कुटी, ज्योलिंगकोंग सड़क बंद है।

शनिवार रात्रि और रविवार को निचले क्षेत्रों में बारिश से राहत

शनिवार रात्रि और रविवार को निचले क्षेत्रों में बारिश से राहत मिली। मौसम (Uttarakhand Weather Update) के सुधरने के बाद धारचूला-तवाघाट-लिपुलेख मार्ग और तवाघाट-सोबला-दारमा मार्ग यातायात के लिए खुल चुके हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को कुमाऊं के तीन और गढ़वाल के दो जनपदों में कहीं-कहीं एक-दो बार भारी वर्षा हो सकती है।

Delhi Coaching Center Incident : दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे में जेई बर्खास्त और एई को किया निलंबित

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments