Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयLandslide in wayanad : वायनाड में भूस्खलन से 54 की मौत; सैकड़ों...

Landslide in wayanad : वायनाड में भूस्खलन से 54 की मौत; सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका

 dipr

Landslide in wayanad : केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन की खबर है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण अबतक 54 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 70 घायल हुए हैं। साथ ही सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है। स्थानीय आपदा मोचन बल के जवान राहत और बचाव कार्य चला रहे हैं।

Uttarakhand Weather Update : देहरादून में आज होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

50 से अधिक हुआ मौतों का आंकड़ा

केरल के मंत्री एके शशिंद्रन ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है।

250 लोगों को बचाया गया

वायनाड में हुए भूस्खलन पर केरल के मंत्री एम.बी. राजेश ने कहा, ‘अब तक 45 लोगों की मृत्यु हो चुकी है…विभिन्न एजेंसियों द्वारा युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। हमने सेना से मदद मांगी है जो जल्द ही प्रभावित इलाकों में पहुंच जाएगी। मुख्यमंत्री इस अभियान पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं। उन्होंने मंत्रियों की एक टीम वायनाड भेजी है… 250 लोगों को बचाया गया है और उन्हें अस्थायी आश्रय शिविरों में भेजा गया है। हम फंसे हुए लोगों को हवाई मार्ग से निकाल रहे हैं। बचाव अभियान के लिए सरकार द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।’

101 लोगों को बचाया गया (Landslide in wayanad)

केरल के राजस्व मंत्री के. राजन के कार्यालय ने कहा, ‘एनडीआरएफ, दमकल, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर हैं। अब तक करीब 101 लोगों को बचाया जा चुका है। कलपेट्टा के बाथरी सेंट मैरी एसकेएमजे स्कूल में राहत शिविर बनाया गया है। मेडिकल टीम और एंबुलेंस मौजूद हैं। भोजन और कपड़ों की भी व्यवस्था की गई है।’

16 और शव बरामद

जानकारी सामने आई है कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। एनडीआरएफ डीजी पीयूष आनंद ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की एक टीम वायनाड भूस्खलन स्थल पर पहुंच गई है, जिसमें तीन और टीमें रास्ते में हैं। अब तक, उन्होंने 74 लोगों को निकाला है, 16 शवों को बरामद किया है और एक व्यक्ति को जीवित बचाया है।

सेना प्रमुख से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बात की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख से बात की और उन्हें भूस्खलन प्रभावित केरल के वायनाड में सहायता और बचाव के लिए सेना को तैनात करने को कहा। सेना की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।

करीब 70 लोग घायल

केरल की मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा, ‘हम अपने लोगों को बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। हमें विभिन्न अस्पतालों से 24 शव मिले हैं। करीब 70 लोग घायल भी हैं। हमने घायलों का इलाज सुनिश्चित किया है। एनडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें वहां मौजूद हैं। नौसेना की एक टीम भी जल्द ही वहां पहुंचेगी। इलाके का एक पुल भी बह गया है।’

CM Hemant Soren : हेमंत सोरेन को राहत; सुप्रीम कोर्ट ने ED की याचिका की खारिज

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments