Thursday, October 22, 2026
HomeDelhiDelhi Coaching Center Incident : दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे में जेई बर्खास्त...

Delhi Coaching Center Incident : दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे में जेई बर्खास्त और एई को किया निलंबित

 dipr

नई दिल्ली। Delhi Coaching Center Incident :  राजधानी दिल्ली में राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर में हुए हादसे में बड़ा एक्शन हुआ है। मौके पर पहुंचे जेसीबी द्वारा ढके हुए नाले से स्लैब हटाई जा रही है। राव कोचिंग सेंटर के विपरित जो नाला है, उससे अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने सोमवार को पांच और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार बिल्डिंग मालिक और एक थार कार का मालिक शामिल है।

Tomato Price Hike : टमाटर के दाम बढ़ने से उपभोक्ता परेशान; 100 रुपये पर पहुंचा दाम

गिरफ्तार आरोपितों में बिल्डिंग के चार मालिक शामिल

इस बिल्डिंग के चार मालिक हैं, जिनके नाम सरबजीत सिंह, तेजिंदर सिंह, हरविंदर सिंह और परविंदर सिंह हैं। चारों चचेरे भाई हैं। ये लोग करोलबाग में रहते हैं। इन्होंने राव आइएएस कोचिंग सेंटर के मालिक अभिषेक गुप्ता को चार लाख रुपए मासिक किराए पर बिल्डिंग का बेसमेंट एरिया दे रखा था। साथ ही आयुक्त अश्वनी कुमार ने बड़ी कारवाई की है। इस मामले में आयुक्त जेई को टर्मिनेट और एई को निलंबित किया गया है।

डीसीपी बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा (Delhi Coaching Center Incident)

डीसीपी एम हर्षवर्धन ने एएनआई से कहा, “इस घटना में जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। हम घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं और इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रख रहे हैं।”

तीन यूपीएससी उम्मीदवारों की मौत पर बोलते हुए डीसीपी सेंट्रल एम हर्षवर्धन ने कहा कि बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधि करने की कोई अनुमति नहीं थी। हमने एमसीडी से कुछ जानकारी मांगी है, और हम उनकी भूमिका की भी जांच करेंगे। सभी कोणों से जांच चल रही है।

उन्होंने कहा कि हम प्रदर्शनकारी छात्रों से शांति बनाए रखने और मुख्य सड़कों को अवरुद्ध न करने की अपील करते हैं, और विश्वास है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Niti Aayog : नीति आयोग की बैठक में बोले पीएम मोदी- यह दशक तकनीक और भू-राजनीतिक बदलाव का है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments