Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयBiren Singh Convoy Attack : मणिपुर के मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला;...

Biren Singh Convoy Attack : मणिपुर के मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला; दो सुरक्षाकर्मी घायल

 dipr

Biren Singh Convoy Attack : हिंसाग्रस्त मणिपुर में मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के काफिले पर उग्रवादियों ने हमला कर दिया। हालांकि, काफिले में मुख्यमंत्री शामिल नहीं थे। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह की अग्रिम सुरक्षा टीम पर घात लगाकर किए गए हमले में दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गया है। बता दें कि घटना सोमवार की सुबह की है।

MODI 3.0 : PM Modi ने जारी की किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मौजूदा स्थिति का जायजा लेने के लिए मंगलवार को संकटग्रस्त जिरीबाम जिले का दौरा करने वाले थे। घटना के बाद मणिपुर पुलिस कमांडो और असम राइफल्स ने एक संयुक्त टीम बनाई है और अपराधियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

मंगलवार को सीएम एन.बीरेन सिंह हिंसाग्रस्त जिरीबाम का दौरे पर जाने का कार्यक्रम था। इसी सिलसिले में सीएम की अग्रिम सुरक्षा टीम हालात का जायजा लेने के लिए जिरीबाम जा रही थी। इसी दौरान सिनम के पास मणिपुर कमांडो ने घात लगाकर हमला किया।

विश्वसनीय सूत्रों ने संकेत दिया है कि मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह कल जेरीबाम का दौरा करने वाले हैं। तैयारी के तौर पर, उन्होंने स्थिति का आकलन और निगरानी करने के लिए आज सैनिकों को भेजा। सुरक्षा बलों के भीतर से रिपोर्टें पुष्टि करती हैं कि घात लगाकर किए गए हमले में मणिपुर के कम से कम दो कर्मी घायल हो गए। मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने में आतंकवादी हमले की निंदा की और इसे ‘निर्दोषों पर बर्बर कार्रवाई’ बताया।

By-Election 2024 : ECI ने 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का किया एलान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments