Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयMODI 3.0 : PM Modi ने जारी की किसान सम्मान निधि की...

MODI 3.0 : PM Modi ने जारी की किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त

 dipr

MODI 3.0 :  सोमवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साउथ ब्लॉक पहुंचे। तीसरे कार्यकाल का पीएम मोदी ने धमाकेदार आगाज किया। दरअसल तीसरे कार्यकाल के अपने पहले फैसले में पीएम मोदी ने किसान निधि के 20 हजार करोड़ रुपये जारी किए। इससे देश के 9.3 करोड़ किसानों को फायदा होगा।

By-Election 2024 : ECI ने 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का किया एलान

अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले दिनों में उनकी सरकार किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और काम करेगी। आज मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक भी होनी है। माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में भी सरकार कुछ बड़े फैसले ले सकती है। कैबिनेट बैठक से पहले सरकार सभी मंत्रियों को उनके मंत्रालयों का बंटवारा कर सकती है।

पीएम मोदी समेत 72 मंत्रियों ने ली शपथ

रविवार शाम को ही प्रधानमंत्री मोदी समेत 72 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बनी एनडीए सरकार में 30 कैबिनेट मंत्रियों, पांच राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्यमंत्रियों मंत्रीपरिषद में शामिल हुए। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की कैबिनेट का हिस्सा रहे राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर ने तीसरे कार्यकाल में भी बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ ली।

सोमवार शाम होगी पहली कैबिनेट बैठक

आज शाम पांच बजे प्रधानमंत्री आवास पर मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक प्रस्तावित है। मोदी कैबिनेट की खासियत ये है कि इस कैबिनेट में तीन पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर और एचडी कुमारस्वामी शामिल हैं।

साथ ही इस मंत्रीपरिषद में सात महिला मंत्री शामिल हैं, जिनमें निर्मला सीतारमण, अन्नपूर्णा देवी, शोभा करांदलाजे, रक्षा खड़से, सावित्री ठाकुर, निमुबेन बंभानिया और अपना दल सोनेलाल की सांसद अनुप्रिया पटेल शामिल हैं। वहीं इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमित शाह से मुलाकात की। अमित शाह के बाद योगी आदित्यनाथ ने राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की।

Kangana Ranaut Slap Case : चंडीगढ़ सीआईएसएफ जवान के साथ पंजाब किसान कांग्रेस

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments