Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयBy-Election 2024 : ECI ने 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर...

By-Election 2024 : ECI ने 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का किया एलान

 dipr

नई दिल्ली। By-Election 2024 :  भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 13 विधानसभा क्षेत्रों में रिक्तियों को भरने के लिए उपचुनाव कराने का निर्णय लिया है। चुनाव 10 जुलाई को होंगे और मतगणना 13 जुलाई को होगी। चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने घोषणा कर दी है।

Kangana Ranaut Slap Case : चंडीगढ़ सीआईएसएफ जवान के साथ पंजाब किसान कांग्रेस

यह उपचुनाव 10 जुलाई को बिहार की एक, बंगाल की 4, तमिलनाडु की 1, मध्य प्रदेश की 1, उत्तराखंड की 2, पंजाब की 1, हिमाचल की 3 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, इन सीटों पर नोटिफिकेशन 14 जून को जारी होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 21 जून होगी। नामांकन की स्क्रूटनी 24 जून को होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 26 जून तय की गई है। वोटिंग 10 जुलाई को होगी और नतीजे 13 जुलाई को आएंगे।

मध्‍य प्रदेश से अमरवाड़ा की सीट के साथ इन सभी सीटों पर उपचुनाव (By-Election 2024) होगा। एमपी विधानसभा क्रमांक 123 की यह सीट कमलेश प्रताप शाह के इस्‍तीफे के बाद से रिक्‍त है। छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट से विधायक कमलेश शाह ने पिछले दिनों इस्‍तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ले ली थी। इसके बाद से यह सीट खाली घोषित कर दी गई थी। आइए जानते है किस राज्य की किस सीट पर होगा चुनाव।

Uttarakhand Niwas In Delhi : उत्तराखण्ड निवास में दिखेगी पहाड़ी शैली की झलक

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments