Thursday, October 22, 2026
HomeDelhiSwati Maliwal Case : तीस हजारी कोर्ट बयान दर्ज कराने पहुंचीं...

Swati Maliwal Case : तीस हजारी कोर्ट बयान दर्ज कराने पहुंचीं स्वाति मालीवाल

 dipr

नई दिल्ली। Swati Maliwal Case : आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी के मामले में मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने तीस हजारी कोर्ट पहुंच चुकी हैं। गुरुवार को मामले में एफआईआर दर्ज करने और स्वाति का मेडिकल कराने के बाद अब पुलिस शुक्रवार को अपनी जांच आगे बढ़ाएगी।

Swati Maliwal : बदसलूकी मामले में स्वाति मालीवाल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम

मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए जाएंगे बयान

स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस आज पहले मालीवाल का मजिस्ट्रेट के सामने धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराएगी।

अब तक पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया था, जिसकी सत्यता पर कोर्ट में यकीन नहीं किया जा सकता है। मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान की कोर्ट मेंं मान्यता होती है। उस आधार पर पुलिस अब आगे की जांच शुरू करेगी।

केजरीवाल के घर लगे सीसीटीवी फुटेज की होगी जांच

आज ही दिल्ली पुलिस केजरीवाल के आवास में जिस कंपनी के सीसीटीवी कैमरे लगे हैं उन्हें नोटिस भेजकर फुटेज मांगेगी। फुटेज के आधार पर ही आरोपों की सत्यता जांची जा सकेगी।

केजरीवाल की भूमिका की भी जांच होगी

दिल्ली पुलिस इस पूरे मामले में केजरीवाल की भूमिका की भी जांच करेगी। यह पूरा मामला सीएम आवास पर ही हुआ था ऐसे में केजरीवाल भी शक के घेरे में हैं।

कल रात तीन बजे पूरा हुआ स्वाति का मेडिकल

गुरुवार-शुक्रवार की रात तीन बजे स्वाति मालीवाल का एम्स में मेडिकल करा दिया गया। इसके बाद रात में ही उन्हें घर भेजा गया।

कल रात बिभव को समन देने पहुंची पुलिस लेकिन…

कल रात करीब 11.45 बजे दिल्ली पुलिस सीएम के सचिव बिभव को समन देने गई थी, लेकिन वह पंजाब में होने के चलते पुलिस से नहीं मिल सके।

आज एनसीडब्ल्यू के दफ्तर होना है बिभव को पेश

राष्ट्रीय महिला आयोग ने बिभव को आज सुबह 11 बजे आयोग के दफ्तर में पेश होने को कहा था, लेकिन उनके पेश होने की संभावना कम ही है।

Azamgarh : विपक्ष ने सीएए के बारे में झूठ फैलाया; PM का विपक्ष पर वार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments