Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडChardham Yatra : चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट; चारों धामों में...

Chardham Yatra : चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट; चारों धामों में मोबाइल फोन बैन

 dipr

देहरादून। Chardham Yatra : चारों धाम केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री में मंदिर मोबाइल फोन पर बैन लगा दिया गया है। श्रद्धालु परिसर के 200 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन का इस्‍तेमाल नहीं कर सकेंगे। उत्‍तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने यह जानकारी दी।

Chardham Yatra : राधा रतूड़ी ने दिए चारधाम यात्रा का दुष्प्रचार करने वाले खिलाफ कठोर कार्यवाही के निर्देश

उन्‍होंने बताया कि चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) में इस वर्ष पिछले वर्ष से दोगुनी संख्‍या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु उत्तराखंड पर्यटन की वेबसाइट पर पंजीकरण के बाद ही आएं। इससे व्यवस्थाओं में मदद मिलेगी। मंदिर परिसर के 200 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन का इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा।

उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने चारधाम यात्रा को लेकर कहा कि बहुत ज्यादा संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए आ रहे हैं। इस दौरान कई लोग ऐसे भी पहुंच रहे जो आस्था नहीं बल्कि केवल घूमने के लिए आ रहे हैं और उनकी कुछ हरकतों की वजह से लोगों की आस्था को ठेस पहुंच रही है। कहा कि इस बात का विशेष ध्यान देने की जरूरत है कि यहां आस्था को कोई ठेस न पहुंचाया। धार्मिक भावनाएं आहत नहीं होनी चाहिए।

अभी तक कोई भगदड़ नहीं मची है। फेक न्यूज फैलाना अपराध है। हम इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। हम आप सभी से अपील करते हैं कि यात्रा शुरू करने से पहले मेडिकल क्लीयरेंस सर्टिफिकेट ले लें।

Chardham Yatra : राधा रतूड़ी ने दिए चारधाम यात्रा का दुष्प्रचार करने वाले खिलाफ कठोर कार्यवाही के निर्देश

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments