Thursday, October 22, 2026
HomeDelhiSwati Maliwal : बदसलूकी मामले में स्वाति मालीवाल के घर पहुंची दिल्ली...

Swati Maliwal : बदसलूकी मामले में स्वाति मालीवाल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम

 dipr

Swati Maliwal :  आप सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी के मामले में उनका बयान लेने के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी और एडिशनल डीसीपी नॉर्थ दिल्ली में स्वाति मालिवाल के आवास पर पहुंचे हैं। उधर,बिभव कुमार को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने समन जारी किया है। आयोग ने बिभव को कल सुबह 11 बजे पेश होने के लिए बुलाया है।। बिभव कुमार पर दिल्ली में सीएम आवास पर आप सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी का आरोप लगा है।

Chardham Yatra : चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट; चारों धामों में मोबाइल फोन बैन

केजरीवाल के साथ लखनऊ एयरपोर्ट पर दिखे बिभव

वहीं, स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal)  पर कथित हमले के आरोपों में घिरे निजी सहायक बिभव कुमार लखनऊ एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ दिखाई दिए। लखनऊ एयरपोर्ट से बुधवार की रात एक तस्वीर सामने आई, इस तस्वीर में अरविंद केजरीवाल के साथ उनके निजी सहायक बिभव कुमार भी दिखाई दिए।

आरोप है कि सीएम केजरीवाल के निजी सहायक ने दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री आवास पर उनके साथ मारपीट की थी। मामले में शुरुआत में चुप्पी साधने के बाद आप ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि सीएम ने घटना का उचित संज्ञान लिया है और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

स्वाति मालीवाल ने इस घटना की सूचना दिल्ली पुलिस को दी

मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा था कि कल एक घटना हुई। अरविंद केजरीवाल के आवास पर बिभव कुमार (अरविंद केजरीवाल के पीए) द्वारा स्वाति मालीवाल के साथ दुर्व्यवहार की घटना हुई। स्वाति मालीवाल ने इस घटना की सूचना दिल्ली पुलिस को दी। यह एक निंदनीय घटना है। अरविंद केजरीवाल ने घटना का संज्ञान लिया है और सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।

Azamgarh : विपक्ष ने सीएए के बारे में झूठ फैलाया; PM का विपक्ष पर वार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments