Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडChar Dham Yatra : श्रद्धालुओं ने दिया धरना, विधायक का किया घेराव

Char Dham Yatra : श्रद्धालुओं ने दिया धरना, विधायक का किया घेराव

 dipr

Char Dham Yatra :  चार धाम तीर्थ यात्रियों के वाहन कटापत्थर में रोके जाने पर तीर्थयात्री आक्रोशित हो गए। इस दौरान वे कटापत्थर में एआरटीओ चेकपोस्ट के पास धरने पर बैठ गए। इस बीच मौके पर पहुंचे विधायक मुन्ना सिंह चौहान को भी तीर्थयात्रियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।

CBSE Result 2024 : सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट घोषित; छात्र यहां कर सकते हैं चेक

तीर्थयात्रियों ने विधायक का घेराव कर समस्याएं बताई। बामुश्किल विधायक तीर्थयात्रियों के आक्रोश को शांत कर पाए। विधायक ने पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक सुविधाएं जुटाने व तीर्थयात्रियों की यात्रा सुगम बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद तीर्थयात्रा में शामिल बच्चों ने विधायक के साथ सेल्फी भी ली।

तीर्थयात्री हुए आक्रोशित

रविवार को पहले हरबर्टपुर में तीर्थयात्रियों के वाहन रोके गए। इसके बाद परिवाहन विभाग की कटापत्थर में बनी अस्थाई चेकपोस्ट पर भी तीर्थयात्रियों के वाहनों को रोका गया। जिससे तीर्थयात्री आक्रोशित हो गए और धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि यात्रा रूट पर पानी आदि की कोई व्यवस्था तक नहीं है। उन्हें पांच सौ रुपये का पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है।

मौके पर एसडीएम विनोद कुमार, सीओ भाष्कर लाल शाह, एआरटीओ प्रवर्तन आरएस कटारिया, चौकी प्रभारी पंकज तिवारी आदि तीर्थयात्रियों को समझाने का प्रयास कर रहे थे। तभी सूचना पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान तीर्थयात्रियों ने विधायक का घेराव किया और अपनी समस्या बताई। करीब आधे घंटे के बाद तीर्थयात्रियों का आक्रोश शांत हुआ।

CM Kejriwal : केजरीवाल ने पद से क्यों नहीं दिया इस्तीफा? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कारण

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments