Thursday, October 22, 2026
HomeDelhiCM Kejriwal : केजरीवाल ने पद से क्यों नहीं दिया इस्तीफा? प्रेस...

CM Kejriwal : केजरीवाल ने पद से क्यों नहीं दिया इस्तीफा? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कारण

 dipr

नई दिल्ली। CM Kejriwal :  50 दिन जेल में रहने के बाद शनिवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा मुझे दिल्ली और देश की राजनीति में परिवर्तन लाने के लिए भेजा है। मैं ऐसे ही बाहर नहीं आया हूं।

Badrinath Dham : 12 मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, पहली बार दिखेगा मस्क बाजा की प्रस्तुति

उन्होंने आगे कहा कई लोगों का सवाल है कि आखिर सीएम केजरीवाल (CM Kejriwal) ने अपने पद से इस्तीफा क्यों दिया? उन्होंने बताया कि बीते 75 साल में भारत में जितने राज्यों में चुनाव हुआ, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ कि दिल्ली जितनी ऐतिहासिक जीत किसी पार्टी को मिली हो।

उन्होंने साजिश रची कि झूठे केस में उन्हें फंसा दो

उन्होंने कहा कि दिल्ली में ऐतिहासिक अंतर से आप की सरकार की बनी। इतनी भारी बहुमत जीतने के बाद वह जानते थे कि केजरीवाल यहां से चुनाव नहीं हार सकता। इसलिए उन्होंने साजिश रची कि झूठे केस में उन्हें फंसा दो, वह खुद-ब-खुद जेल चला जाएगा और उसे इस्तीफा देना पड़ेगा। फिर उसकी सरकार चली जाएगी।

मैंने ठाना था जेल से जनतंत्र चलाकर दिखाऊंगा

उन्होंने कहा कि मैंने ठान लिया था कि मैं जनतंत्र जेल से चलाकर दिखाऊंगा, सरकार जेल से चलाकर दिखाऊंगा। इसलिए आज अगर मैं जेल से इस्तीफा नहीं दे रहा हूं तो इसका एक कारण है कि मैं तानाशाह से लड़ रहा हूं, क्योंकि अगर कल इनकी सरकार बनी तो ये अन्य राज्यों के सीएम को झूठी केस में फंसाकर जेल में डाल देंगे और उनकी सरकार गिरा देंगे। मैं इनकी यह मंशा पूरी नहीं होने दूंगा।

Uttarakhand High Court : नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्ट करने को लेकर आया बड़ा फैसला

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments