Thursday, October 22, 2026
HomeDelhiSwati Maliwal : सीएम हाउस में आप राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से...

Swati Maliwal : सीएम हाउस में आप राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी?

 dipr

Swati Maliwal :  देश की राजधानी दिल्ली से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सीएम अरविंद केजरीवाल के स्टाफ के खिलाफ सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।

Char Dham Yatra : श्रद्धालुओं ने दिया धरना, विधायक का किया घेराव

पुलिस को अभी तक औपचारिक शिकायत नहीं मिली

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल सोमवार को सिविल लाइंस थाने गईं और आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस को अभी तक औपचारिक शिकायत नहीं मिली है।

अधिकारियों ने कहा कि कथित मौखिक झगड़े के बाद मालीवाल ने पीसीआर कॉल भी की। उन्होंने कहा, दो कॉल सुबह 10 बजे की गईं। इसके बाद सिविल लाइंस थाने की एक टीम मुख्यमंत्री आवास पहुंची। मुख्यमंत्री आवास या आम आदमी पार्टी की ओर से अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। इसमें आरोप है कि मुख्यमंत्री के कहने पर विभव ने उनको पीटा है। दिल्ली पुलिस ने शिकायत ले ली है, लेकिन आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से इनकार कर रही है।

पुलिस जानकारी के मुताबिक, सुबह 9:34 बजे पीएस सिविल लाइंस में एक पीसीआर कॉल आई।जिसमें एक महिला ने कहा कि उसके साथ सीएम हाउस में मारपीट हुई है। कुछ देर बाद सांसद मैडम थाना सिविल लाइंस आईं, लेकिन बाद में शिकायत देने की बात कहकर चली गईं।

स्वाति मालीवाल मामले पर नॉर्थ डीसीपी का बयान

स्वाति मालीवाल मामले पर डीसीपी (उत्तर) मनोज मीना ने जानकारी देते हुए कहा कि हमें सुबह 9:34 बजे एक पीसीआर कॉल मिली थी। जिसमें कॉल करने वाले ने कहा कि उसके साथ सीएम आवास के अंदर हमला हुआ है। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने कॉल का जवाब दिया। एसएचओ और स्थानीय पुलिस कुछ देर बाद सांसद स्वाति मालीवाल थाना सिविल लाइन आईं और बिना कोई शिकायत दिए ही थाने से चली गईं। इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।

CBSE Result 2024 : सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट घोषित; छात्र यहां कर सकते हैं चेक

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments