Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयPrajwal Revanna Case : पूर्व PM देवेगौड़ा के पोते की बढ़ीं मुश्किलें

Prajwal Revanna Case : पूर्व PM देवेगौड़ा के पोते की बढ़ीं मुश्किलें

 dipr

Prajwal Revanna Case :  पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्ज्वल रेवन्ना की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कई महिलाओं से यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तारी के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। इसकी जानकारी खुद गृह मंत्री जी परमेश्वर ने गुरुवार को दी।

Forest Fire : बेकाबू हुई जंगल की आग; कुमाऊं में 24 घंटे में 14 जगह आग का तांडव

एसआईटी के समक्ष पेश होने के लिए सात दिन का मांगा समय

प्रज्ज्वल ने मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष पेश होने के लिए सात दिन का समय मांगा है। इस पर परमेश्वर ने कहा कि 24 घंटे से ज्यादा समय देने का कोई प्रावधान नहीं है। गृह मंत्री ने कहा, ‘जैसे ही यह पता चला कि प्रज्ज्वल रेवन्ना विदेश गए हैं, लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है। हमने सभी बंदरगाहों और हवाई अड्डों को लुकआउट नोटिस के बारे में सूचित कर दिया है।’

यह है पूरा मामला

बता दें कि 33 वर्ष के प्रज्ज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस सुप्रीमो एचडी देवगौड़ा के पोते और विधायक व पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना के बेटे हैं। उनके खिलाफ कई महिलाओं के साथ यौन शोषण के आरोप लगाए गए हैं और कई इससे जुड़े कई वीडियो वायरल हो गए हैं। राज्य सरकार ने इस मामले में एसआईटी का गठन किया है। प्रज्ज्वल कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां 26 अप्रैल को मतदान हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जैसे ही सांसद से जुड़े वीडियो सामने आने लगे, वह वोटिंग खत्म होने के बाद वह देश छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा, ‘हमारे एसआईटी सदस्य कानूनी राय ले रहे हैं कि आरोपी को समय दिया जाए या नहीं। एसआईटी उन्हें गिरफ्तार करने के लिए तैयार है क्योंकि 24 घंटे से अधिक समय देने का कोई प्रावधान नहीं है।

एक और महिला ने दी शिकायत

एक महिला ने प्रज्ज्वल और उनके पिता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस पर मंत्री ने कहा कि एक और पीड़िता सामने आई है। उसने शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक और महिला ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसका विवरण अभी साझा नहीं कर सकता।

Haridwar Viral Video : हरिद्वार में युवक-युवती ने बनाई अश्लील रील, भड़के श्रद्धालु

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments