Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयChar dham : मुख्य सचिव ने की चारधाम यात्रा की तैयारियों के...

Char dham : मुख्य सचिव ने की चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में बैठक

 dipr

Char dham :  मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में बदरीनाथ धाम व केदारनाथ धाम में विद्युत आपूर्ति तथा चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। उन्होंने यूपीसीएल को निर्देश दिए कि केदारधाम और बदरीनाथ धाम में 24 घंटें विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

Election Phase 2 : दूसरे चरण में आज केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों पर मतदान

मुख्य सचिव ने ये भी कहा कि केदारनाथ धाम व बदरीनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों के सफल संचालन के लिए शीर्ष प्राथमिकता पर निरंतर विद्युत आपूर्ति की जाए।

उन्होंने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग तथा जिलाधिकारी चमोली को निर्देश दिए कि विद्युत सब स्टेशन के लिए केदारनाथ व बदरीनाथ में जल्द से जल्द आवश्यक भूमि उपलब्ध करवाई जाए। मुख्य सचिव ने यूपीसीएल को सख्त निर्देश दिए हैं कि सुनिश्चित किया जाए कि कहीं से भी विद्युत ब्रेकडाउन की शिकायत न आए। निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधाओं को शीर्ष प्राथमिकता पर लेते हुए चारधाम यात्रा की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था को और अधिक पुख्ता बनाया जाए।

कहा, इस संबंध में यात्रियों की शिकायतों का तत्काल निवारण किया जाए। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को चारधाम यात्रा के कुशल प्रबंधन व सफल संचालन में होटल व्यावसायियों, एसोसिएशन और सभी हितधारकों से समन्वय व सहयोग लेने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा, चारधाम यात्रा आरंभ होने से पहले का यह समय अत्यंत महत्वपूर्ण एवं मूल्यवान है।

इस दौरान प्रशासन को चारधाम यात्रा के सफल संचालन की सभी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं दुरुस्त व चाक चौबंद करनी होंगी। बैठक में सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिन कुर्वे, पंकज कुमार पांडे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व वर्चुअल माध्यम से डीएम चमोली तथा रुद्रप्रयाग मौजूद शामिल हुए।

EVM-VVPAT : ईवीएम और वीवीएम को सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments