Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयBJP Candidates List : बीजेपी ने जारी की एक और उम्मीदवार की...

BJP Candidates List : बीजेपी ने जारी की एक और उम्मीदवार की लिस्ट

 dipr

BJP Candidates List :  भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। इसमें महाराष्ट्र की एक लोकसभा सीट के अलावा पंजाब की तीन, उत्तर प्रदेश की दो और पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उम्मीदवार उतारा है। यूपी की जिन दो सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया गया है, उनमें देवरिया और फिरोजाबाद शामिल हैं। बता दें कि प्रदेश में बृजभूषण शरण सिंह की सीट कैसरगंज पर पार्टी ने अब तक कोई फैसला नहीं लिया है।

Bihar : बिहार में गरजे PM Modi, राम और शक्ति पर कही यह बात

पश्चिम बंगाल से भाजपा ने अभिजीत दास को दिया टिकट

सूची के मुताबिक, महाराष्ट्र की सतारा लोकसभा सीट से छत्रपति उदयनराजे भोंसले, पंजाब में खडूर साहिब से मंजीत सिंह मन्ना मियाविंड, होशियारपुर (अजा) से अनिता सोम प्रकाश और बठिंडा से परमपाल कौर सिद्ध (पूर्व आईएएस) को टिकट दिया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की देवरिया सीट से शशांक मणि त्रिपाठी और फिरोजाबाद सीट से ठाकुर विश्वदीप सिंह को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसके साथ पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से भाजपा ने अभिजीत दास (बॉबी) को टिकट दिया है। यहां उनका मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और मौजूदा सांसद अभिषेक बनर्जी से होगा।

पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर उम्मीदवार तय

भाजपा ने पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर उम्मीदवार तय कर दिए हैं। इस बार डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से भाजपा ने अभिजीत दास (बॉबी) को टिकट दिया है। यहां उनका मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और मौजूदा सांसद अभिषेक बनर्जी से होगा। पार्टी इससे पहले बाकी 41 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

 पार्टी ने पूर्व आईएएस परमाल कौर सिद्धू को अपना उम्मीदवार बनाया

सूची में पंजाब की तीन लोकसभा सीट के लिए भी उम्मीदवारों का एलान कर दिया गया है। बठिंडा सीट से पार्टी ने पूर्व आईएएस परमाल कौर सिद्धू को अपना उम्मीदवार बनाया है। परमाल कौर सिद्धू अकाली नेता सिकंदर सिंह मल्लुका की बहू हैं। बठिंडा में उनका मुकाबला अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल से हो सकता है। 2019 में हरसिमरत यहां से जीतीं थीं। आम आदमी पार्टी ने बठिंडा सीट से गुरमीत सिंह खुड्डियां को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस की ओर से जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू मैदान में हैं।

इसके साथ ही होशियारपुर सीट से पार्टी ने मौजूदा सांसद सोम प्रकाश का टिकट काटकर उनकी पत्नी अनीता सोम प्रकाश को उम्मीदवार बनाया है। सोम प्रकाश फिलहाल मोदी सरकार में वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री हैं। इसी तरह खडूर साहिब सीट से पार्टी ने मंजीत सिंह मन्ना मियाविंड को उम्मीदवार बनाया है।

Yamunotri Dham News : रोहिणी नक्षत्र में खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments