Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयBihar : बिहार में गरजे PM Modi, राम और शक्ति पर कही...

Bihar : बिहार में गरजे PM Modi, राम और शक्ति पर कही यह बात

 dipr

Bihar : मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर में पांच रैलियां करने निकले। गया में उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए प्रोटोकॉल भी तोड़ा और माफी भी मांगी। उन्होंने डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की जगह खुद माइक संभाल ली। फिर गया और महात्मा बुद्ध की धरती को नमन करते हुए उन्होंने संविधान, राम मंदिर और शक्ति की उपासना पर बात करते हुए विपक्ष को आड़े हाथ लिया।

Yamunotri Dham News : रोहिणी नक्षत्र में खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

फिर एक बार का नारा लगवाया

उन्होंने कहा- यह चुनाव विकसित भारत, विकसित बिहार के संकल्प का चुनाव है। गया की धरती पर उमड़ा यह जनसैलाब और आपका यह उत्साह साफ बता रहा है- फिर एक बार? फिर एक बार? फिर एक बार?” जवाब मिला- मोदी सरकार। इसके बाद उन्होंने पूछा- “4 जून? 4 जून? 4 जून?” जवाब मिला- 400 पार। मोदी गया में लोगों के उत्साह से अभिभूत नजर आए। उन्होंने कहा- मैं जब एयरपोर्ट से यहां आ रहा था तो लोग पैदल यहां पहुंचने के लिए चलते दिखे। हो सकता है कि मेरा भाषण पूरा होने तक वह सब शायद नहीं पहुंच सकें। यह प्यार और आशीर्वाद मैं कभी भूल नहीं सकता हूं।

कांग्रेस-राजद को निशाने पर लेकर अपनी गारंटी दी

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके साथियों ने दशकों तक गरीबों को रोटी-मकान के सपने दिखाए और चार करोड़ गरीबों को पक्के मकान दिए एनडीए सरकार ने। हमारे साथी जीतन राम मांझी साक्षी हैं कि कैसे दलितों, वंचितों और पिछड़ों के नाम पर कांग्रेस और राजद ने सिर्फ अपना राजनीतिक स्वार्थ साधा है। दलितों-वंचितों-पिछड़ों को अधिकार और सम्मानपूर्ण जीवन एनडीए ने दिया है।

घमंडिया गठबंधन के लोगों को राम मंदिर से भी परेशानी हैं – PM

पीएम मोदी ने कहा- “कल राम नवमी का पावन पर्व है। सूर्य की किरणें कल अयोध्या में राम लला के मस्तक का विशेष अभिषेक करेंगी। लेकिन, घमंडिया गठबंधन के लोगों को राम मंदिर से भी परेशानी हैं। जो लोग कभी भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे, वे आज राम मंदिर पर कैसी-कैसी भाषा बोल रहे हैं! एक समुदाय के तुष्टीकरण के लिए इनलोगों ने प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण ठुकरा दिया। यह हमारे देश के संस्कार नहीं हैं। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है।

Mussoorie : मसूरी में विपक्ष पर जमकर बरसे जेपी नड्डा ; गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments