Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandYamunotri Dham News : रोहिणी नक्षत्र में खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

Yamunotri Dham News : रोहिणी नक्षत्र में खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

 dipr

 उत्तरकाशी। Yamunotri Dham News :  यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया यानि 10 मई को सुबह 10.29 बजे कर्क लग्न, रोहिणी नक्षत्र में खोले जाएंगे। यमुना जयंती चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर यह मुहूर्त तय किया गया। गंगोत्री धाम के कपाट भी अक्षय तृतीया पर ही खोले जाने हैं। इसके अलावा बदरीनाथ, केदारनाथ व गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि पहले ही निर्धारित हो चुकी है।

Mussoorie : मसूरी में विपक्ष पर जमकर बरसे जेपी नड्डा ; गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली) में यमुनोत्री मंदिर समिति की ओर से मां यमुना की पूजा-अर्चना एवं पंचांग गणना के बाद तीर्थपुरोहितों ने यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त तय किया। यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष राजस्वरूप उनियाल व सचिव सुरेश उनियाल ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों और तीर्थपुरोहितों की उपस्थिति में कपाट खुलने की तिथि और समय की विधिवत घोषणा की।

10 बजे से पहले यमुनोत्री मंदिर परिसर में पहुंचेगी डोली

राजस्वरूप उनियाल ने बताया कि इस अवसर पर मां यमुना की उत्सव डोली के धाम प्रस्थान का भी कार्यक्रम तय हुआ। 10 मई को मां यमुना की उत्सव डोली, मां यमुना के भाई शनि देवता के साथ खरसाली से सुबह 7.50 बजे प्रस्थान करेगी, जो 10 बजे से पहले यमुनोत्री मंदिर परिसर में पहुंचेगी।

इसके बाद विधिविधान से 10 बजकर 29 मिनट पर यमुनोत्री मंदिर (Yamunotri Dham News) के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि गंगोत्री धाम के कपाट 10 मई को दोपहर 12 बजकर 25 मिनट, केदारनाथ धाम के 10 मई को सुबह सात बजे और बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को सुबह छह बजे खोले जाएंगे।

Delhi Liquor Scam : केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल बढ़ी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments