Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयCongress Manifesto 2024 : कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र; नौकरियों और आरक्षण...

Congress Manifesto 2024 : कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र; नौकरियों और आरक्षण को लेकर वादा

 dipr

नई दिल्ली Congress Manifesto 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस के घोषणापत्र में कई बड़े चुनावी वादे किए गए हैं। पार्टी ने महिलाओं, युवाओं से लेकर किसानों तक के लिए 25 गारंटियां जारी की है। इसके साथ ही नौकरियों और आरक्षण को लेकर भी वादा किया गया है। बता दें कि पार्टी ने इस घोषणापत्र को न्याय पत्र नाम दिया है।

Randeep Surjewala : हेमा मालिनी पर टिप्पणी कर फंसे सुरजेवाला

 जानें कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र की बड़ी बातें….

कांग्रेस ने अपने न्यायपत्र (Congress Manifesto 2024) में सबसे बड़ा वादा आरक्षण सीमा को खत्म कर रिजर्वेशन कोटा को बढ़ाने का वादा किया है।

महिलाओं के लिए पार्टी ने दो बड़े वादे किए हैं। एक तो सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 50 फीसद तक आरक्षण और गरीब लड़ियों को सालाना 1 लाख रुपये की मदद देने का वादा किया गया है।

युवाओं के लिए बड़ा वादा करते हुए घोषणापत्र में कहा गया है कि स्नातक के बाद उन्हें पहली नौकरी सरकार दिलाएगी। वहीं, युवाओं को 30 लाख सरकार नौकरी देने का वादा किया गया है।

पार्टी ने 10 न्याय का वादा किया है। इसमें हिस्सेदारी न्याय, युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय, संविधानिक न्याय, आर्थिक न्याय, राज्य न्याय, रक्षा न्याय, पर्यावरण न्याय शामिल है।

न्यायपत्र में मिनिमम मजदूरी 400 रुपये करने का वादा किया गया है।

कांग्रेस ने किसानों के लिए एमएसपी पर कानून बनाने का वादा किया है।

स्वास्थ्य को लेकर भी कांग्रेस ने बड़ी गारंटी दी है। पार्टी ने सभी लोगों का 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा करने की बात कही है।

एक साल में एससी, एसटी और ओबीसी के लिए रिजर्व्ड पदों को भरने का वादा।

गरीबों, खासकर एससी और एसटी छात्रों के लिए आवासीय विद्यालयों का बड़ा नेटवर्क खड़ा किया जाएगा और इसका विस्तार हर ब्लॉक तक होगा।

पार्टी ने जातिगत जनगणना कराने का अपना वादा इस घोषणापत्र में फिर दोहराया है।

Randeep Surjewala : हेमा मालिनी पर टिप्पणी कर फंसे सुरजेवाला

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments